एशियन गेम्स 2026: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

0
3
asian games 2026
asian games 2026

नई दिल्ली 20 सितंबर । asian games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Table of Contents

राष्ट्रपति ने राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने बधाई दी 

asian games 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा गया, “एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी इस शानदार उपलब्धि ने इन खेलों में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है। आपकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

अमित शाह ने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी 

asian games 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर अपने मेडल का खाता खोला। शूटिंग 10 मीटर राइफल महिला (टीम) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।”

एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल

asian games 2026 : केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। हमारे चैंपियंस और पूरी भारतीय टीम को आगे और भी सफलता की शुभकामनाएं।”

टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत

asian games 2026 : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत। हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलने की शुभकामनाएं!”

एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, योगी ने दी खिलाड़ियों को बधाई

asian games 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल का खाता महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल के साथ खुला है! सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद के साथ टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, व्यक्तिगत इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को बहुत-बहुत बधाई। इस शानदार उपलब्धि ने देश का मान बढ़ाया है और टीम इंडिया को गेम्स में एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। आगे और भी शानदार उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।”


Read Moreएशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)