raipur station : तेलघानी नाका साइड से रायपुर स्टेशन आने वाले यात्री अपने दो पहिया वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क कर सकते हैं। यात्रियों के आवागमन के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र भवन के पास एक अस्थायी मुख्य प्रवेश और निकास द्वार बनाया गया है।

गेट नंबर-01 से स्टेशन परिसर में सीधे प्रवेश
raipur station : एक्सप्रेस-वे की ओर से रायपुर स्टेशन आने वाले यात्री अपने चार पहिया वाहन स्टेशन के समीप निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क कर सकते हैं। इसके पश्चात गेट नंबर-01 से स्टेशन परिसर में सीधे प्रवेश कर सकते हैं। यह सभी परिवर्तन अस्थाई रूप से किया जा रहे हैं यात्रियों की सुविधा एवं आवश्यकता अनुसार अन्य परिवर्तन भी किए जाएंगे।
स्टेशन पर निर्माण के चलते प्रवेश का रास्ता बदला, यात्रियों से सहयोग की अपील
raipur station : यात्रियों से सहयोग की अपील है निर्माणाधीन कार्यस्थलों के आसपास यात्रियों एवं आम नागरिकों का प्रवेश सुरक्षा की दृष्टि से वर्जित है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे निर्माण क्षेत्र में प्रवेश न करें तथा रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
raipur station : रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण का यह कार्य यात्रियों को भविष्य में बेहतर, आधुनिक एवं सुविधाजनक स्टेशन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा यात्रियों एवं आम नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।
रेलवे द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें
raipur station : यात्रियों से अनुरोध है कि रेलवे द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का पालन करें, निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्गों का ही उपयोग करें तथा अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाएं।
Read More : मालव्य राजयोग में लक्ष्मी कृपा के लिए शुक्रवार का उपाय दिलाएगा सुख-समृद्धि और धन-धान्य














