रायपुर, 12 सितंबर । avaidh kabje par chala buladoser : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार ग्राम फुण्डहर के खसरा क्रमांक 54/127 के रकबा 0.0352 हेक्टेयर भूमि पर संजय अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल, शंकर नगर निवासी द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर आज प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।
संयुक्त टीम ने भूमि से अवैध कब्जा हटाया
avaidh kabje par chala buladoser : उक्त कार्यवाही नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह के नेतृत्व में की गई। राजस्व विभाग, नगर पालिक निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए भूमि से अवैध कब्जा हटाया। प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
अवैध कब्जा हटाने के बाद भूमि स्वामी को सौंपी गई जमीन
avaidh kabje par chala buladoser : अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी होने के बाद उक्त भूमि को विधिवत रूप से भूमि स्वामी यशोदा एसोसिएट एवं पार्टनर योगेश आहूजा को सौंप दिया गया। प्रशासन ने राजस्व भूमि से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम उठाया।
Read More : बस्तर में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण, गंभीर मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचार














