जनदर्शन में दिव्यांग गौतम को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Jandarshan mein Divyang ko mili Motorised TryCycle
Jandarshan mein Divyang ko mili Motorised TryCycle

रायपुर: 31 अगस्त: Jandarshan mein Divyang ko mili Motorised TryCycle: शासन की कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह भी तैयार कर रही हैं।

सूरजपुर के संजयनगर, अजबनगर निवासी बचपन से दिव्यांग गौतम सिल को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अब उनके दैनिक जीवन में आवागमन आसान होगा। साथ ही वे रोजगार के छोटे अवसरों से जुड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

Jandarshan mein Divyang ko mili Motorised TryCycle: निर्देशों के पालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई

दैनिक आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर गौतम ने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। उनकी आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को शासन की योजना के तहत आवश्यक कार्यवाही कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

निर्देशों के पालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके बाद कलेक्टर जनदर्शन के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने गौतम को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।

ट्राई साइकिल मिलने पर गौतम के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। वे छोटे-मोटे रोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकेंगे।

Jandarshan mein Divyang ko mili Motorised TryCycle: उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read More : वेस्ट बैंक में बसने वालों की हिंसा की नेतन्याहू ने की निंदा, हमलावरों को बताया ‘दंगाई’