सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के परिणाम बता रहे इसमें धांधली हुई है – कांग्रेस

0
4
sab inspecter pariksha
sab inspecter pariksha

रायपुर; 7 अगस्त । sab inspecter pariksha : यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा आयोजित करने का वादा कर विधानसभा चुनाव में युवाओं का वोट लेने वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की भर्ती परीक्षा के प्री-परीक्षा 2024 का परिणाम 12 जुलाई को घोषित हुआ इस परीक्षा परिणाम में जो सूची जारी हुई है उसमें अनोखे नाम वाले प्रतिभागियों का नाम परीक्षा परिणाम में है, क्रमांक 467 में स्पेसरानी नाम की प्रतिभागी का नाम है।

Table of Contents

न्यूज़’ से ‘तूफान’ तक, अभ्यर्थी सूची को लेकर कांग्रेस का हमला

sab inspecter pariksha : इसी तरह क्रमांक 6074 में न्यूज़ नाम का प्रतिभागी है। क्रमांक 5769 में तूफान नाम का प्रतिभागी है। क्रमांक 93 में मैन बटन का नाम का प्रतिभागी है। सूची में शामिल यह नाम बताते है कि राज्य लोकसेवा आयोग तथा सरकार परीक्षा को लेकर कितनी ज्यादा लापरवाह है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

युवाओं का भरोसा खो चुकी है सरकार, भर्ती परीक्षाओं पर कांग्रेस का हमला

sab inspecter pariksha : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार युवाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। एडीईओ भर्ती, वनरक्षक, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, आरआई प्रमोशन परीक्षा सहित विगत ढाई सालों के दौरान जितने भी प्रमोशन और भर्ती परीक्षा हुए है वे सभी संदेह के घेरे में है।

वनरक्षक, पीएससी और आरक्षक भर्ती को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

sab inspecter pariksha : आरआई प्रमोशन परीक्षा में परिजन एक साथ बैठकर पेपर लिखते पाए गए, पीएससी परीक्षा के पेपर अपात्र एलबी से जांचवाए, उनके नाम सार्वजनिक किए, वनरक्षक परीक्षा में हैदराबाद की इवेंट कंपनी को शामिल कर फर्जीवाड़ा किया गया, राजनांदगांव आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में तो पूरी गड़बड़ी का ठीकरा एक आरक्षक पर फोड़कर लीपापोती कर दी गयी, जिसके चलते आरक्षक अनिल रत्नाकर को जान गवानी पड़ी।

भर्ती में लेनदेन और लीपापोती के आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

sab inspecter pariksha : हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती की गई। समग्र शिक्षा में 1400 पदों पर भर्ती हुई 17 तारीख की रात को अभ्यर्थियों को सूचना भेजी गई, 18 तारीख को परीक्षा लिए और उसी दिन इंटरव्यू भी हो गया और 20 जुलाई को 1300 लोगों की लिस्ट जारी भी कर दी गई। बेहद स्पष्ट है कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची लेनदेन करके पहले से ही तैयार कर लिया गया था। क्या यही मोदी की गारंटी थी? क्या यही बीजेपी का यूपीएससी पेटर्न में भर्ती परीक्षा देने का तरीका है?

‘सरकार के संरक्षण में हो रही हैं गड़बड़ियां’, भर्ती प्रक्रिया पर कांग्रेस का आरोप

sab inspecter pariksha : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियां सरकार के संरक्षण में हो रही हैं और पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल का मामला इसकी गंभीरता को दर्शाता है।

यूपीएससी पैटर्न के वादे पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

sab inspecter pariksha : शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान यूपीएससी की तर्ज पर भर्ती परीक्षाएं कराने का वादा किया था, लेकिन पिछले ढाई वर्षों में कोई भी भर्ती परीक्षा विवादों से मुक्त नहीं रही। उन्होंने सरकार से भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।भाजपा का षड्यंत्र उजागर हो चुका है, पिछले ढाई साल में कोई भी भर्ती परीक्षा बिना गड़बड़ी के संपन्न नहीं हुई है, तथ्यों के साथ आरोप लगे, पर निष्पक्ष जांच अब तक नहीं की गई। इस सरकार का रवैया शुतुरमुर्ग के समान है।


Read Moreसिम्स में 78 वर्षीय महिला के अंडाशय से निकाला एक किलो का कैंसर ट्यूमर