सिम्स में 78 वर्षीय महिला के अंडाशय से निकाला एक किलो का कैंसर ट्यूमर

0
5
sims
sims

बिलासपुर, 7 अगस्त sims : छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक अत्यंत जटिल और उच्च जोखिम वाली सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। सिम्स के डॉक्टरों ने दर्रीघाट (बिलासपुर) निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बाएं अंडाशय से लगभग 1 किलोग्राम वजन का कैंसरयुक्त ट्यूमर सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें नया जीवन प्रदान किया है।

Table of Contents

आर्थिक तंगी नहीं बनी बाधा, आयुष्मान से मिला जीवनरक्षक उपचार

sims : आयुष्मान भारत योजना के तहत सिम्स, बिलासपुर में एक महिला मरीज का लगभग तीन लाख रुपये लागत वाला जटिल ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क किया गया। निजी अस्पताल में इलाज के लिए 2 से 3 लाख रुपये का खर्च बताया गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज नहीं करा सका। इसके बाद मरीज को सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उनका सफल उपचार किया गया।

पांच-छह महीनों से पेट में तेज दर्द और गांठ से परेशान थीं

sims : मरीज पिछले पांच-छह महीनों से पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द और तेजी से बढ़ रही गांठ से परेशान थीं। जांच में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने बाएं अंडाशय में 15×12×10 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर पाया, जो आसपास के अंगों पर दबाव डाल रहा था।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी सफलतापूर्वक की

sims : 3 अगस्त 2026 को विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहुविषयक टीम ने कैंसर की चरण निर्धारण शल्य चिकित्सा, ट्यूमर हटाने, गर्भाशय एवं दोनों अंडाशयों को निकालने तथा बाईं मूत्रवाहिनी की मरम्मत सहित डबल-जे स्टेंट प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की।

संयुक्त टीम ने इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाया

sims : गायनेकोलॉजी, जनरल सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाया। सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि रजोनिवृत्ति के बाद इस आकार का कैंसरयुक्त ट्यूमर अत्यंत दुर्लभ और जोखिमपूर्ण होता है।

मरीज की स्थिति संतोषजनक

sims : वर्तमान में मरीज की स्थिति संतोषजनक है और वह चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ हो रही हैं। मरीज के परिजनों ने निशुल्क जीवनरक्षक उपचार के लिए सिम्स प्रबंधन और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Read Moreछत्तीसगढ़ की गीता यादव और मधु सिदार भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित