शिवपुरी, 4 जुलाई । Union Minister Sindhia: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना लोकसभा सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को दोपहर 1:00 बजे अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी शहर में अदाणी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।
Union Minister Sindhia Lay Foundation stone for Adani Plant: यह परियोजना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों का परिणाम
यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के साथ-साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के औद्योगिक विकास के विजन को नई गति प्रदान करेगा।
उल्लेखनीय है कि यह परियोजना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिसके माध्यम से ग्वालियर-चंबल अंचल देश के उभरते हुए रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र क्षेत्र को देश के प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
प्लांट से भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई मजबूती मिलेगी
Union Minister Sindhia Lay Foundation stone for Adani Plant: ग्वालियर में पहले से संचालित स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स और शिवपुरी के इस नए एडवांस्ड डिफेंस प्लांट के साथ पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एक सशक्त डिफेंस इकोसिस्टम विकसित होगा। इस प्लांट से भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।
इस परियोजना के माध्यम से लगभग 5,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
ग्वालियर स्थित अदाणी स्मॉल आर्म्स प्लांट से पहले ही 25 से अधिक स्थानीय एमएसएमई जुड़े हुए हैं तथा शिवपुरी परियोजना से यह दायरा और विस्तृत होगा।
Union Minister Sindhia Lay Foundation stone for Adani Plant: विदित रहे कि परियोजना का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में पूर्ण रूप से तैयार होकर उत्पादन प्रारंभ करना है।
प्लांट के माध्यम से क्षेत्र में लगभग 3,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार पहले ही सृजित हो चुके
Union Minister Sindhia Lay Foundation stone for Adani Plant: यह केवल निवेश की घोषणा नहीं, बल्कि निश्चित समय-सीमा के साथ क्रियान्वित की जा रही एक महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना है। ग्वालियर स्थित अदाणी स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आज देश के सबसे बड़े निजी रक्षा विनिर्माण परिसरों में शामिल है।
यहां निर्मित ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (एलएमजी) की पहली खेप भारतीय सेना को निर्धारित समय-सीमा से 11 माह पहले सौंपना इस संयंत्र की उल्लेखनीय उपलब्धि रही है।
इसी प्लांट के माध्यम से क्षेत्र में लगभग 3,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार पहले ही सृजित हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सतत प्रयासों से ग्वालियर-चंबल अंचल में औद्योगिक निवेश लगातार बढ़ रहा है।
Union Minister Sindhia Lay Foundation stone for Adani Plant: बदरवास में जैकेट निर्माण इकाई, गुना में लगभग 1,059 करोड़ रुपए की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट, तथा अब शिवपुरी में 2,500 करोड़ रुपए का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट इस बात के प्रमाण हैं कि यह पूरा क्षेत्र तेजी से मध्य भारत के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। –आईएएनएस एमएस/एबीएम
Read More : FIFA World Cup 2026: पैराग्वे के खिलाफ ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















