मेक्सिको सिटी, 4 जुलाई (आईएएनएस) । fifa world cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 16 मुकाबले से पहले मेक्सिको सिटी में इंग्लैंड फुटबॉल टीम का गर्मजोशी से नहीं, बल्कि विरोध के साथ स्वागत हुआ । मेजबान मेक्सिको के खिलाफ सोमवार को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जब इंग्लैंड की टीम मेक्सिको के होटल पहुंची, तो बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय समर्थकों ने हूटिंग और नारों के जरिए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की कोशिश की।
80 हजार दर्शक मेक्सिको टीम का समर्थन करेंगे
fifa world cup 2026 : अनुमान है कि मेक्सिको सिटी स्टेडियम में 80 हजार से अधिक दर्शक मेजबान टीम का समर्थन करेंगे, जिससे माहौल पूरी तरह मेक्सिको के पक्ष में रहने वाला है। वही इंग्लैंड की टीम पहले से ही टूर्नामेंट के सबसे कठिन मुकाबलों में से एक के लिए तैयारी कर रही है। अब घरेलू समर्थकों के शोर और विरोध ने इस चुनौती को और बढ़ा दिया है।
इंग्लैंड ने अपनी रणनीति को गोपनीय रखने का फैसला किया
fifa world cup 2026 : इंग्लैंड ने अपनी रणनीति को गोपनीय रखने के लिए कैनसस सिटी स्थित ट्रेनिंग बेस से मेक्सिको सिटी की यात्रा आखिरी समय में करने का फैसला किया था। हालांकि, इस योजना के बावजूद टीम बस के होटल पहुंचते ही मेक्सिको के प्रशंसकों ने जोरदार हूटिंग कर खिलाड़ियों का स्वागत किया।
फुटबॉल एसोसिएशन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी
fifa world cup 2026 : मुकाबले को देखते हुए फुटबॉल एसोसिएशन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। टीम होटल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि खिलाड़ी बिना किसी व्यवधान के अपनी तैयारियां पूरी कर सकें। सुरक्षा बढ़ाने का एक कारण इक्वाडोर की वह शिकायत भी रही, जिसमें राउंड ऑफ 32 मुकाबले से पहले उनके खिलाड़ियों ने होटल के बाहर तेज शोर-शराबे से परेशान किए जाने का आरोप लगाया था।
मुकाबले का विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी
fifa world cup 2026 : इंग्लैंड के सामने सिर्फ मेक्सिको की मजबूत टीम ही नहीं, बल्कि मेक्सिको सिटी की ऊंचाई भी बड़ी चुनौती होगी। यह स्टेडियम समुद्र तल से लगभग 2,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां खिलाड़ियों की फिटनेस और सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा होगी। सोमवार को होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी।
दोनों देशों के बीच नौ मुकाबले में इंग्लैंड ने छह, मेक्सिको ने दो मैच जीते
fifa world cup 2026 : दोनों देशों के बीच अब तक नौ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने छह, मेक्सिको ने दो मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। घरेलू परिस्थितियों और समर्थकों के जोश को देखते हुए इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। –आईएएनएस पीएके
Read More : FIFA World Cup 2026: पैराग्वे के खिलाफ ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















