भुवनेश्वर: 2 जुलाई 2026 । Adani Ports and Special Economic Zone Ltd: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने गुरुवार को कहा कि अदाणी ग्रुप के लिए ओडिशा पूर्वी भारत के आर्थिक विकास का केंद्र है।
Adani Ports and Special Economic Zone Ltd: ओडिशा में सिर्फ संसाधन ही नहीं, बल्कि मजबूती भी देखते हैं
उन्होंने यह बयान अदाणी ग्रुप और इंटरनेशल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) द्वारा ओडिशा में नए एल्युमीनियम प्लांट के लिए 11.5 अरब डॉलर (करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए) के निवश के ऐलान के दौरान दिया।
लोगों को संबोधित करते हुए करण अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी, “ओडिशा में सिर्फ संसाधन ही नहीं, बल्कि मजबूती भी देखते हैं।” उन्होंने कहा कि ओडिशा में भारत के औद्योगिक विकास की अगली लहर का नेतृत्व करने की ताकत है और यह प्रोजेक्ट उस दिशा में एक बड़ा कदम है।”
ओडिशा औद्योगिक रीढ़ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है
Adani Ports and Special Economic Zone Ltd: करण अदाणी ने कहा कि ओडिशा एक अनोखी जगह है जहां पुरानी विरासत और आधुनिक उम्मीदें एक साथ मिलती हैं। उन्होंने कहा, “ओडिशा में खनिज संसाधन भरपूर हैं और यह देश की औद्योगिक रीढ़ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।
इस राज्य में बॉक्साइट का सबसे बड़ा भंडार है, भारत के लौह अयस्क भंडार का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा यहीं है; और यहां कोयले का भी काफी भंडार है, जो बिजली और औद्योगिक विकास में मदद करता है।”
करण अदाणी ने कहा, “मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के असरदार नेतृत्व में एक सक्रिय सरकार और मजबूत पॉलिसी सपोर्ट के साथ, ओडिशा कच्चे माल के आपूर्तिकार्ता से बदलकर ‘वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग हब’ बन रहा है।”
उद्यम, साहस, संस्कृति और अपार संभावनाओं वाली इस महान धरती पर आज आना सौभाग्य की बात है
Adani Ports and Special Economic Zone Ltd: उन्होंने आगे कहा कि “उद्यम, साहस, संस्कृति और अपार संभावनाओं वाली इस महान धरती पर आज आना सौभाग्य की बात है।”
करण अदाणी ने आगे कहा, “इस तरह के प्रोजेक्ट उस विजन की नींव हैं, जिसमें एक विकसित भारत के लिए 2036 तक विकसित ओडिशा और समृद्ध ओडिशा की जरूरत होगी।
ऐसा ओडिशा जो अपने खनिजों में वैल्यू जोड़े। ऐसा ओडिशा जो वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाए। ऐसा ओडिशा जो अपने युवाओं के लिए रोजगार पैदा करे।”
Adani Ports and Special Economic Zone Ltd: उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मकसद आपके बच्चों के लिए मौके बनाना, आपकी लोकल इकॉनमी को मजबूत करना, आपके उद्यमियों को सपोर्ट करना और ओडिशा को दुनिया तक ले जाना है। –आईएएनएस एबीएस
Read More : सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप
















