माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, कहा- हर दिन मौजदूगी महसूस होती है

0
6
madhuri dixit
madhuri dixit

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। madhuri dixit : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी मां स्नेहलता दीक्षित को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया और कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब वह उनके बारे में न सोचती हों और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पलों में उनकी मौजूदगी महसूस न करती हों।

Table of Contents

माधुरी ने मां की तस्वीरों शेयर किया

madhuri dixit :  माधुरी ने अपने स्टोरीज सेक्शन में अपनी और अपनी मां की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, आई। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब मैं आपके बारे में न सोचूं और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों में आपकी मौजूदगी महसूस न करूं।

एक्ट्रेस अक्सर मां को याद करती दिखती

madhuri dixit :  आपका प्यार, हिम्मत और अपनापन हर दिन हमारा मार्गदर्शन करते हैं। आपकी हमेशा याद आती है और आज प्यार के साथ आपको याद कर रही हूं।” दरअसल, माधुरी की मां, स्नेहलता दीक्षित का जन्म 27 जून को हुआ था। 12 मार्च, 2023 को मुंबई स्थित उनके घर पर 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। एक्ट्रेस अक्सर अपनी मां को याद करती दिखती हैं।

माधुरी को हाल ही में रिलीज ‘मां बहन’ में देखा गया

madhuri dixit :  अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी पर भी एक्ट्रेस ने उनके साथ की कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा। करियर की बात करें तो, माधुरी को हाल ही में रिलीज ‘मां बहन’ में देखा गया था। इस डार्क कॉमेडी फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने नेटफ्लिक्स के लिए डायरेक्ट किया है।

‘मां बहन’ रेखा नाम की एक मां के बारे में है

madhuri dixit :  माधुरी के अलावा, फिल्म में तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार भी हैं। ‘मां बहन’ रेखा नाम की एक मां के बारे में है, जो अपनी जिंदगी में कई चीजें संभाल रही होती है, तभी उसके सामने एक बड़ी मुश्किल आती है – उसके किचन में एक लाश।

दो बेटियों जया और सुषमा के साथ, इसको कैसे संभालती

madhuri dixit : अपनी दो बेटियों जया और सुषमा के साथ, इसको कैसे संभालती है, उसकी दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। 59 साल की इस स्टार की हालिया फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नागेश कुकुनूर द्वारा डायरेक्ट की गई ओटीटी सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ भी शामिल है। इसमें वह एक सीरियल किलर का किरदार निभाती नजर आई थीं। यह कहानी एक पुलिस वाले के बारे में है जो एक कॉपीकैट किलर के मामले की जांच करता है।

माधुरी 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं

madhuri dixit :  अपराधों के रहस्य को सुलझाने के लिए, वे जेल में बंद उस सीरियल किलर से संपर्क करते हैं जिसके तरीकों की नकल की जा रही होती है। एक्ट्रेस की बात करें तो, बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर माधुरी 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उन्हें पूरे देश में ऐसी स्टारडम मिली जिसने भारतीय पॉपुलर कल्चर को प्रभावित किया।

madhuri dixit :  उन्हें पुरुषों के दबदबे वाले इस इंडस्ट्री में अपने पुरुष साथियों के बराबर स्टारडम हासिल करने और लीड रोल निभाने का श्रेय दिया जाता है। –आईएएनएस पीआईएम/एएस


Read Moreतमिलनाडु के सीएम विजय ने दिवंगत फिल्म निर्माता भाग्यराज के लिए राजकीय सम्मान की घोषणा की


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)