देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : पीएम मोदी

0
1
pm modi desh ki kul green energy
pm modi desh ki kul green energy

सूरत, 5 जून (आईएएनएस)। pm modi desh ki kul green energy : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात को देश की हरित ऊर्जा क्रांति का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि इस सदी की शुरुआत में गुजरात ने नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अलग सरकारी विभाग बनाया था।

Table of Contents

चारंका गांव में देश का पहला सोलर पार्क

pm modi desh ki kul green energy : पाटन जिले के चारंका गांव में देश का पहला सोलर पार्क स्थापित किया गया, जिसने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा अभियान को नई दिशा दी। पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 250 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है। इसमें अकेले गुजरात का योगदान 50 गीगावॉट है यानी देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है।

सौर ऊर्जा उत्पादन में गुजरात ने उल्लेखनीय कार्य

pm modi desh ki kul green energy : सौर ऊर्जा उत्पादन में गुजरात ने उल्लेखनीय कार्य किया है और अब ग्रीन हाइड्रोजन तथा ग्रीन अमोनिया जैसे भविष्य के क्षेत्रों में भी राज्य की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ यानी कचरे से संपदा बनाने का एक बड़ा जनआंदोलन शुरू हुआ है, जिससे शहर अधिक स्वच्छ और हरित बने हैं।

तापी बैराज परियोजना को मंजूरी दी

pm modi desh ki kul green energy : उन्होंने बताया कि सूरत को आने वाले कई दशकों तक पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए तापी बैराज परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा जल प्रबंधन और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। वैश्विक हालात पर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है।

ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता कितनी जरूरी

pm modi desh ki kul green energy : पहले कोरोना महामारी आई, फिर विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और गैस आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं ने कई देशों को परेशान किया है। 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों की बदौलत भारत इन सभी चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। वर्तमान वैश्विक संकट यह दिखाता है कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता कितनी जरूरी है और पिछले 12 वर्षों में देश ने जो क्षमता विकसित की है, उसका महत्व आज साफ दिखाई दे रहा है।

सरकार विकास को सर्वोपरि रखकर काम कर रही

pm modi desh ki kul green energy : प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकास को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है और इसी वजह से देश की जनता का भरोसा भाजपा और उसके विकास कार्यों पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश की जनता बार-बार भाजपा को जनादेश दे रही है।

गुजरात की जनता का अभिनंदन

pm modi desh ki kul green energy : पीएम मोदी ने गुजरात की जनता का अभिनंदन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिला परिषद, तहसील परिषद, नगर पालिका और महानगर पालिका चुनावों में गुजरात की जनता ने भाजपा को इतना प्रचंड समर्थन दिया कि पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। स्थानीय निकाय चुनावों के बाद मैं पहली बार गुजरात आया हूं।

जनता ने उनके पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए

pm modi desh ki kul green energy : मैं सूरत से पूरे गुजरात के लोगों का वंदन और अभिनंदन करता हूं। ढाई दशक से अधिक समय से गुजरात की जनता भाजपा को लगातार आशीर्वाद दे रही है और समय के साथ यह समर्थन और बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने उनके पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस जीत को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।

सूरत सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक स्पिरिट

pm modi desh ki kul green energy : गुजरात की जनता ने भाजपा के सेवाभाव पर भरोसा जताया है और अब सभी को पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। उनका लक्ष्य ‘विकसित गुजरात-विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करना है। सूरत सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक स्पिरिट है।

सूरत आज भी सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है

pm modi desh ki kul green energy :कोई भी शहर लगातार स्वच्छता पुरस्कार जीतने के बाद संतुष्ट हो सकता है, लेकिन सूरत आज भी सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यही सूरत कभी प्लेग जैसी गंभीर महामारी से प्रभावित थी, लेकिन आज देश के सबसे स्वच्छ शहरों में उसकी पहचान है। इसके लिए उन्होंने शहर के नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। –आईएएनएस वीकेयू/एबीएम


Read Moreअंडमान के अपतटीय ब्लॉक में ऑयल इंडिया ने की प्राकृतिक गैस की नई खोज, तीसरे खोजी कुएं में हाइड्रोकार्बन की पुष्टि


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)