सीधी, 1 जून (आईएएनएस)। mp sidhi hathiyon ke hamle : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हाथियों के उत्पात में एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश हैं और उन्होंने प्रशासन-वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
कच्चा मकान तोड़ बुजुर्ग दंपत्ति की ली जान
mp sidhi hathiyon ke hamle : मिली जानकारी के अनुसार, गाजर ग्राम पंचायत के चिनगी गांव में रविवार की देर रात को हाथियों का झुंड जा पहुंचा, और इस झुंड ने एक कच्चे मकान को घेर लिया, जिसके अंदर बुजुर्ग दंपत्ति सो रहे थे। कुछ ही देर में यह हाथियों का दल उग्र हो गया और उसने मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। बुजुर्ग दंपति बाहर निकल नहीं पाए और हाथियों के कुचलने से मौत हो गई।
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
mp sidhi hathiyon ke hamle : मृतकों की पहचान बुजुर्ग भैया लाल और उसकी पत्नी के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, और वे शव को उठाने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि यह घटना पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुई है।
वन विभाग की अनदेखी बनी मौत की वजह?
: उनका कहना है कि हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, लेकिन वन विभाग के अमले ने कोई ध्यान नहीं दिया, परिणामस्वरूप भैया लाल को जान गंवाना पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के प्रभाव से उनका जीवन मुश्किल भरा हो गया है। कई परिवारों को विस्थापित कर दिया गया है, जबकि भैयालाल और उसके परिवार सहित कई अन्य परिवार ऐसे हैं जिन्हें विस्थापन का लाभ नहीं मिला और वे गांव में रहने को मजबूर थे।
दंपत्ति की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय मुआवजे और जांच का भरोसा
mp sidhi hathiyon ke hamle : इस हादसे की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक, राजस्व और पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया है और साथ ही यह भी भरोसा दिलाया है कि विस्थापन नीति और मुआवजे का लाभ दिया जाएगा और इस पूरे मामले की जांच होगी। –आईएएनएस एसएनपी/एसके
Read More : पुरुषोत्तम मास विशेष: ओडिशा के प्राचीन मंदिर में वासुदेव संग विराजमान हैं बलराम व सुभद्रा, महाप्रसाद की परंपरा
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















