नई दिल्ली, 20 मई 2026। Opeing at Balmer Lawrie & Co Ltd: भारत सरकार का एक उद्यम, बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने युवा और ऊर्जावान ग्रेजुएट इंजीनियर और एमबीए (समकक्ष) उम्मीदवारों को कार्यकारी प्रशिक्षुओं (एग्जीक्यूटिव ट्रेनी) के रूप में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग 62 पदों पर नियुक्त करने हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Opeing at Balmer Lawrie & Co Ltd: बामर लॉरी की ओर से जारी 62 पदों में 23 ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और 39 एमबीए पद शामिल
बामर लॉरी की ओर से जारी 62 पदों में 23 ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और 39 एमबीए (समकक्ष) के पद शामिल हैं। ग्रेजुएट इंजीनियरिंग के 23 पोस्ट में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) के 9, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (रसायन) के 6, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (खाद्य प्रौद्योगिकी) के 1, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (आईटी) के 6 और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (चमड़ा प्रौद्योगिकी) के 1 पद हैं।
वहीं, एमबीए (समकक्ष) के 39 पोस्ट में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (बिक्री एवं विपणन) के 16, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (संचालन) के 11, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (आईटी प्रबंधन) के 2, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (एससीएम) के 5, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (एचआर) के 1, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (लॉजिस्टिक्स/परिवहन) के 3 और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (आईटी-वित्त) के 1 पद शामिल हैं।
सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है
Opeing at Balmer Lawrie & Co Ltd: इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है।
ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है।
Opeing at Balmer Lawrie & Co Ltd: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार पूर्णकालिक नियमित बीटेक/बीई, एमबीए/पीजी डिप्लोमा/पीजी डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।
अधिकतम आयु ग्रेजुएट इंजीनियरिंग के लिए 25 वर्ष और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी – एमबीए के लिए 27 वर्ष तय
Opeing at Balmer Lawrie & Co Ltd: आवेदकों की अधिकतम आयु एग्जीक्यूटिव ट्रेनी – ग्रेजुएट इंजीनियरिंग पद के लिए 25 वर्ष और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी – एमबीए के समकक्ष पद के लिए 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, समूह चर्चा (जीडी)/समूह कार्य (जीटी), व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई), चिकित्सीय परीक्षा और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
Link – Tap here
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Opeing at Balmer Lawrie & Co Ltd: एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और ट्रांसजेंडर श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
Opeing at Balmer Lawrie & Co Ltd: इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। –आईएएनएस डीके/पीएम
Read More : प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को भेंट की ‘मेलोडी’
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















