साप्ताहिक राशिफल 18 मई से 24 मई 2026 तक; जाने इस सप्ताह आपकी स्थिति कैसी रहेगी

0
5
saptahik rashifal 18 May to 24 May
saptahik rashifal 18 May to 24 May

राशिफल ; 17 मई । saptahik rashifal 18 May to 24 May : साप्ताहिक राशिफल 18 मई से 24 मई 2026 तक लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

Table of Contents

मेष लग्नराशि : भाग्य कुछ कमजोर

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य कुछ कमजोर पड़ सकता है। कार्यों में रुकावट देखने को मिल सकती है। मन अशांत बना रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आंखों तथा सिरदर्द की शिकायत रह सकती है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बन सकते है। नौकरीपेशा वर्ग पर कार्य का अधिक भार बढ़ सकता है। हफ्ते के अंत में स्थिति सामान्य होने लगेगी।

वृषभ लग्नराशि : मानसिक तनाव

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayयह सप्ताह मानसिक तनाव बढ़ाने वाला रह सकता है। वैवाहिक जीवन मै परेशानिया उत्पन्न हो सकती है। नकारात्मक विचारो से दूर रहे तथा सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को करें। भाइयों से मतभेद सम्भव है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है। सप्ताह के अंत में परेशानियों का हल प्राप्त हो सकता है।

मिथुन लग्नराशि : विवाह के अच्छे प्रस्ताव 

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अपनी बुद्धि के बल से कई कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास पैदा हो सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, चोट चपेट लगने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों से बातचीत के समय वाणी का ध्यान रखें।

कर्क लग्नराशि : अनजाना भय बना रह सकता

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह मन में कोई अनजाना भय बना रह सकता है। नकारात्मक विचार परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। दिया गया धन अटक सकता है। नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सीनियर लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी के रिश्तों में अड़चने उत्पन्न हो सकती है। प्रेम -सम्बन्धों में दरार आ सकती है। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते है। आँख बंद करके विशवास करने से बचें, हितकर रहेगा।

सिंह लग्नराशि : धन का आगमन

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह धन का अच्छी मात्रा में आगमन हो सकता है। निवेश किये धन से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान के लिए चिंतित रह सकते है। हफ्ते के उत्तरार्ध में कुछ परेशानी हो सकती है। शत्रु पक्ष से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार के वाहन को चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या लग्नराशि : यात्राओं की अधिकता

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह यात्राओं की अधिकता हो सकती है। अपने कुटुंबजनों के यहां मांगलिक कार्य हेतु जा सकते है। होने वाले लाभों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के कार्य रुकावट के साथ पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक है, आलस्य बना रह सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। सरकारी कार्यों में चल रहे क्रियाकलापों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

तुला लग्नराशि : आप ऊर्जावान बने रहेंगे

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह आप ऊर्जावान बने रहेंगे। हफ्ते की शुरुआत में कुछ उलझने रह सकती है, लेकिन अपने सामर्थ्य के अनुसार आप सभी पर सफलता प्राप्त कर सकते है। भाइयों तथा माता को लेकर कुछ चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किए गए निवेश से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इच्छापूर्ति के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत हो सकता है। धन संबंधी चिंताएं दूर हो सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि : व्यापार तथा नौकरी स्थिति अच्छी

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह भाई लोगों की किसी बात को लेकर तकलीफ हो सकती है। व्यापार तथा नौकरी को लेकर स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अचानक लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता का स्नेह तथा सहयोग प्राप्त होगा। गले से सम्बंधित कोई विकार उत्पन्न हो सकता है।

धनु लग्नराशि : शारीरिक कष्ट 

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह शुरुआत में कुछ शारीरिक कष्ट रह सकते हैं। दांतों तथा पेट से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आपके लाभों में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं। आपकी ख़राब वाणी के चलते दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ध्यान रखें और बिना सोचे समझे कुछ न बोले। नौकरी कर रहे जातकों को नया पद मिल सकता है। उच्च अधिकारियो का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मकर लग्नराशि : खर्चों की अधिकता 

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह व्यर्थ के खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। अगर किसी प्रकार के मुकदमे चल रहे हैं तो दिक्कतें मिल सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यर्थ की यात्राएं संभव है। शारीरिक परेशानिया बढ़ सकती हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते है। हफ्ते के अंत में सुधार संभव है।

कुंभ लग्नराशि : आत्मविश्वास में वृद्धि 

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य के चलते आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जाएंगे। यात्राओं के योग रहेंगे । व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ मिल सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। किसी के बारे में गलत न बोलें। अतः इनसे दूर रहें। संतान के कारण परेशानी प्राप्त हो सकती है। धन लाभ हो सकता है।

मीन लग्नराशि : धन को लेकर स्थिति अच्छी

saptahik rashifal 18 May to 24 Mayइस सप्ताह धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिक कार्य मिल सकता है जिसके चलते मानसिक उलझने बढ़ सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग मनोकुल सफलता न मिलने से दुःखी रह सकते हैं। गलत सोच -विचार स्वास्थ्य को तकलीफ दे सकते हैं। अतः दूर रहें। हफ्ते के अंत में राहत प्राप्त हो सप्त हो सकती है।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।) प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष मोबाइल नं: 91-6261231618 मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम –आईएएनएस एएस/


Read Moreसाप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई 2026 तक; जाने इस सप्ताह क्या करना फायदेमंद रहेगा


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)