नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। gopal krishna gokhale : महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई बड़े नेताओं ने गोपाल कृष्ण गोखले को श्रद्धांजलि दी।
गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन
gopal krishna gokhale : उन्होंने कहा कि गोखले ने परतंत्र भारत में सामाजिक न्याय, आर्थिक सुधार और राजनीतिक जागरूकता की जो अलख जगाई, वह आज भी हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, उदारवादी चिंतन के अग्रदूत गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
गोखले ने परतंत्र भारत में सामाजिक न्याय की अलख जगाई
gopal krishna gokhale : गोखले ने परतंत्र भारत में सामाजिक न्याय, आर्थिक सुधार और राजनीतिक जागरूकता की जो अलख जगाई, वह आज भी हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है। वे संयम, संवाद और संवैधानिक मार्ग के प्रबल समर्थक थे। उनके विचार आज भी हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।”
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
gopal krishna gokhale : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोपाल कृष्ण गोखले के उस वाक्य को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था, “भावी भारत दरिद्रता, असंतोष का नहीं, बल्कि उद्योगों, जागृत शक्तियों और संपन्नता का भारत होगा।” गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गोपाल कृष्ण गोखले के ओजस्वी और अमूल्य विचार सदैव ही युवा पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
मुख्यमंत्री योगी ने गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि
gopal krishna gokhale : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, उत्कृष्ट समाज सुधारक, प्रखर विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। स्वाधीनता आंदोलन में आपका अविस्मरणीय योगदान, प्रगतिशील व उदारवादी विचारधारा, सामाजिक समरसता व शिक्षा के प्रति अगाध समर्पण और राष्ट्र-निर्माण के मार्ग में सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गोपाल कृष्ण गोखले को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
gopal krishna gokhale : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गोपाल कृष्ण गोखले को उनती जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। धामी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सामाजिक सुधारों के प्रति गोपाल कृष्ण गोखले का योगदान अविस्मरणीय है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोपाल कृष्ण गोखले को नमन किया
gopal krishna gokhale : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोपाल कृष्ण गोखले को नमन करते हुए कहा, “स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक नेतृत्व प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के प्रसार में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उनके उच्च आदर्श और लोकतांत्रिक मूल्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।”
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गोपाल कृष्ण गोखले को नमन किया
gopal krishna gokhale : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गोपाल कृष्ण गोखले को नमन किया। उन्होंने लिखा, “गोखले ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और सामाजिक चेतना जागृत करने में समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।” –आईएएनएस डीसीएच/
Read More : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















