अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू, जी. किशन रेड्डी बोले- योग को जन-आंदोलन बनाकर दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास

0
3
antarraashtreey yog divas
antarraashtreey yog divas

हैदराबाद, 2 मई (आईएएनएस)। antarraashtreey yog divas : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कान्हा गांव में शनिवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Table of Contents

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जागरूक और प्रेरित करने का संदेश

antarraashtreey yog divas :  इसमें केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और हार्टफुलनेस के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जागरूक और प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

भुजंगासन का सामूहिक प्रदर्शन

antarraashtreey yog divas :  कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भुजंगासन का सामूहिक प्रदर्शन रहा, जिसमें प्रतिभागी समन्वित रूप से अभ्यास करते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया।

50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम 

antarraashtreey yog divas : केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा, “आप सभी का, इस अद्भुत ‘कान्हा शांति वनम’ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जिसे हम हर साल 21 जून को मनाते हैं,के उपलक्ष्य में आयोजित 50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम में स्वागत है।

100-दिवसीय, 50-दिवसीय और 25-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम

antarraashtreey yog divas : उन्होंने कहा, “भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पहले 100-दिवसीय, 50-दिवसीय और 25-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर में जागरूकता और उत्साह बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर साल आयोजित की जाती है।

योग वैश्विक स्तर पर जन आंदोलन के रूप में स्थापित

antarraashtreey yog divas :  उसी कड़ी में आज हम इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके हम देश की जनता को 21 जून के लिए प्रेरित और तैयार कर रहे हैं। जी. किशन रेड्डी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और योग जैसी प्राचीन व महान परंपरा को वैश्विक स्तर पर एक जन आंदोलन के रूप में स्थापित करना है।

महान जन-आंदोलन के रूप में दुनिया के सामने और भी अधिक सशक्त ढंग से प्रस्तुत

antarraashtreey yog divas :  उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम भारत की आत्मा, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और भारत की इस प्राचीन व अद्भुत विद्या को एक महान जन-आंदोलन के रूप में दुनिया के सामने और भी अधिक सशक्त ढंग से प्रस्तुत करने के लिए हर दिन प्रयास कर रहे हैं।”

antarraashtreey yog divas : 50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम की शुरुआत

50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम की शुरुआत के साथ योग महोत्सव 2026 से तैयारियों को और गति मिलने तथा निवारक स्वास्थ्य सेवा, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र जीवनशैली के लिए योग के महत्व के संदेश को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा है, जो एक स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की सरकार की परिकल्पना के अनुरूप है। –आईएएनएस डीसीएच/


Read Moreक्यूबा ने नए अमेरिकी प्रतिबंधों को ‘एकतरफा दबाव’ की कार्रवाई बताया


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)