मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। Indian stock market : मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 306 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,193 और निफ्टी 88 अंक या 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,085 पर था।
शेयर बाजार में ऑटो-डिफेंस का दबदबा
Indian stock market : शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो और डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी फार्मा भी हरे निशान में थे। वहीं, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसई लूजर्स थे।
स्मॉलकैप-मिडकैप में भी जोरदार उछाल
Indian stock market : लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149 अंक या 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,125 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 208 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,628 पर था।
सेंसेक्स में सेक्टर रोटेशन: आईटी-ऑटो आगे, बैंकिंग-मेटल पीछे
Indian stock market : सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इटरनल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, टीसीएस, ट्रेंट और एसबीआई गेनर्स थे। टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक लूजर्स थे।
110 डॉलर के आसपास टिका तेल, अब निगाहें फेड की बैठक पर
Indian stock market : बाजार के जानकारों ने कहा कि यूएई के ओपेक से बाहर होने से कच्चे तेल की कीमत पर हल्का दबाव देखने को मिला है, लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव के चलते यह अभी भी 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। अब बाजार की निगाहें फेड की बैठक पर रहेंगी, जिसके फैसला आज रात को आएगा।
Indian stock market : एशियाई बाजारों से मिला सपोर्ट, भारतीय बाजार में बनी तेजी की धार
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। शंघाई, हांगकांग, सोल , जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि जापानी बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के कारण बंद हैं। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.05 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। –आईएएनएस एबीएस/
Read More : तमिलनाडु में लू तेज हुई, कई जिलों में 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















