मुंबई, 18 अप्रैल 2026। Wheel of Fortune India New Season: टीवी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के पहले सीजन की सफलता के बाद चैनल ने दूसरे सीजन को मंजूरी दे दी है। नए सीजन के साथ अभिनेता अक्षय कुमार फिर से होस्ट के तौर पर वापसी करने को तैयार हैं।
Wheel of Fortune India New Season: अमेरिका के प्रसिद्ध गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के भारतीय वर्जन को दर्शकों ने खूब पसंद किया
टीवी शो का पहला सीजन 27 जनवरी को शुरू हुआ था और इस साल के शुरुआती बड़े रियलिटी शो में शामिल था। अमेरिका के प्रसिद्ध गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के भारतीय वर्जन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। मूल अमेरिकी शो 1975 में शुरू हुआ था और आज भी दुनिया के सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन फॉर्मेट में से एक है।
पहले सीजन में अक्षय कुमार की होस्टिंग को खास तौर पर सराहा गया, जिसमें वह गेम खेलने के साथ कंटेस्टेंट के साथ आसानी से जुड़ पाते थे और अक्षय की हल्की-फुल्की कॉमेडी पूरे शो में काफी पसंद किया गया।
शो की लगातार अच्छी टीआरपी ने चैनल को दूसरे सीजन बनाने के लिए प्रेरित किया
Wheel of Fortune India New Season: शो की लगातार अच्छी टीआरपी ने चैनल को दूसरे सीजन बनाने के लिए प्रेरित किया। अक्षय कुमार टेलीविजन होस्टिंग में कोई नया नाम नहीं हैं।
इससे पहले उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ और ‘मास्टरशेफ इंडिया’ जैसे शो सफलतापूर्वक होस्ट किए हैं। ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में भी उन्होंने अपनी स्टार वाली छवि को सहजता से पेश किया है। प्राइज मनी वाले गेम शो भारतीय टेलीविजन पर हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ इसकी सबसे बड़ी मिसाल है। इसी तरह ‘शार्क टैंक इंडिया’ और सलमान खान का ‘10 का दम’ भी दर्शकों को पसंद आया है। ऐसे में ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का दूसरा सीजन आने से दर्शकों में काफी उत्साह है।
मेकर्स के अनुसार, दूसरे सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं
Wheel of Fortune India New Season: मेकर्स के अनुसार, दूसरे सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं और चैनल शो को अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द ही बनाए रखना चाहता है। अक्षय की मौजूदगी शो को और ज्यादा आकर्षक और विश्वसनीय बनाती है।
अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार एक बार फिर व्हील घुमाने के लिए तैयार हैं।
Wheel of Fortune India New Season: दूसरा सीजन पहले से भी ज्यादा रोमांचक और मनोरंजक होगा। –आईएएनएस एमटी/वीसी
Read More : 16वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















