खराब साड़ियों का अब होगा प्रतिस्थापन – खराब साड़ियों को वापस लेकर मानकों के अनुरूप नई साड़ियां दी जाएंगी

kharab sadiyon
kharab sadiyon

रायपुर, 12 अप्रैल । kharab sadiyon : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्यभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी वर्दी के रूप में वितरित की गई थी। यह वितरण केंद्र सरकार के प्रावधानों के तहत किया जाता है, जिसके अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता और सहायिका को साल में दो साड़ियां दी जाती हैं। प्रति साड़ी 500 रुपये की लागत निर्धारित है।

Table of Contents

राज्य में लगभग 1.94 लाख साड़ियों की आपूर्ति का आदेश

kharab sadiyon : इसी आधार पर राज्य में लगभग 1.94 लाख साड़ियों की आपूर्ति का आदेश छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी एजेंसी को दिया था। विभाग द्वारा साड़ियों के रंग, डिजाइन और लंबाई के स्पष्ट मानक तय किए गए थे। नियमानुसार साड़ी की लंबाई 5.50 मीटर और ब्लाउज पीस सहित कुल लंबाई 6.30 मीटर निर्धारित की गई थी।

बाजार में प्रचलित मानक आकार

kharab sadiyon : इसमें 5% तक की सहनशीलता (टॉलरेंस) रखी गई है, अर्थात 5.50 मीटर की साड़ी 5.25 मीटर तक तथा 0.80 मीटर के ब्लाउज पीस की लंबाई 0.76 मीटर तक हो सकती है। इस प्रकार कुल लंबाई 6.00 मीटर से 6.30 मीटर के बीच स्वीकार्य है, जो कि बाजार में प्रचलित मानक आकार भी है।

साड़ियों की आपूर्ति से पहले नमूनों की गुणवत्ता

kharab sadiyon : साड़ियों की आपूर्ति से पहले नमूनों की गुणवत्ता की जांच तकनीकी एजेंसी राइट्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा कराई गई थी, जिसमें नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए थे। हालांकि वितरण के बाद दुर्ग, धमतरी, रायगढ़ और कबीरधाम जिलों से कई शिकायतें सामने आईं।

क्षतिग्रस्त होने और रंग छोड़ने जैसी समस्याएं

kharab sadiyon : इनमें कुछ साड़ियों की लंबाई कम होने, कुछ के क्षतिग्रस्त होने और रंग छोड़ने जैसी समस्याएं बताई गईं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री के द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई,  महिला एवं बाल विकास विभाग ने तत्काल जांच समिति गठित कर पूरे मामले की जांच कराई।

कुछ साड़ियों की लंबाई निर्धारित मानक से कम थी

kharab sadiyon : जांच में पाया गया कि कुछ साड़ियों की लंबाई निर्धारित मानक से कम थी और बुनाई में भी खामियां थीं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि साड़ियां सूती (कॉटन) की हैं, इसलिए पहली धुलाई में कुछ मामलों में रंग छोड़ने की स्थिति सामने आई, लेकिन बाद में रंग सामान्य हो गया। जानकार सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ जाँच में यह सिर्फ एक छोटी संख्या मात्र 500 से 600 के लगभग मिला।

शासन ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए

kharab sadiyon : मामले के सामने आने के बाद शासन ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे साड़ियों की दोबारा जांच करें और जहां भी लंबाई कम या साड़ियां क्षतिग्रस्त पाई जाएं, उनकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजें। साथ ही छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को निर्देशित किया गया है कि जिन साड़ियों में खामी पाई गई है, उन्हें तुरंत बदलकर नई एवं मानक के अनुरूप साड़ियां उपलब्ध कराई जाएं।

आपूर्ति की गई साड़ियों के मूल्य के अनुरूप

kharab sadiyon : साथ ही बाजार में साड़ियों के दाम की जांच करने पर यह पाया गया कि इसी प्रकार की साड़ियां 475 से 600 रुपये के बीच उपलब्ध हैं, जो आपूर्ति की गई साड़ियों के मूल्य के अनुरूप है। यह जानकारी विभागीय सूत्रों से प्राप्त है ।


Read Moreसाप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक; जाने लाभ की प्राप्ति के योग