नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2026 । PM Modi expressed grief over Katihar accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के कटिहार में हुई भयावह सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतको के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की भी घोषणा की।
PM Modi expressed grief over Katihar accident: पीएम मोदी ने लिखा, “बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है
प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।”
The mishap in Katihar, Bihar, is extremely painful. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM…
— PMO India (@PMOIndia) April 11, 2026
प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।साथ ही घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
कटिहार में हुई इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी
PM Modi expressed grief over Katihar accident: कटिहार में हुई इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग घायलों के इलाज में जुटा हुआ है।
प्रधानमंत्री की इस घोषणा से पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक यात्री बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गेड़ाबाड़ी की है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई
PM Modi expressed grief over Katihar accident: यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बसगाड़ा चौक बकरी फार्म के पास हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इस आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटना में घायल लगभग 25 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
PM Modi expressed grief over Katihar accident: पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया जा रहा है। इधर, सभी शवों को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। –आईएएनएस एससीएच
Read More : बिहार: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, कई घायल
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















