रायपुर। Raipur Press Club Khel Madai-2: रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 (इंडोर गेम) के तहत आयोजित स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के नॉकआउट दौर में मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं।
Raipur Press Club Khel Madai-2: कुलदीप शुक्ला ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
शुक्रवार को खेले गए मैच में कुलदीप शुक्ला ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बम्लेश्वर सोनवानी ने भी वॉकओवर के जरिए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
नॉकआउट दौर के मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच रणनीति, धैर्य और एकाग्रता देखने को मिल रही है। अंतिम दौर का महत्वपूर्ण मुकाबला कुलदीप शुक्ला और सत्येंद्र सिंह के बीच हुआ। मैच की शुरुआत संतुलित रही, जहां दोनों खिलाड़ियों ने सावधानीपूर्वक चालें चलीं।
Raipur Press Club Khel Madai-2: खेल के बीच में कुलदीप शुक्ला ने आक्रामक रुख अपनाते हुए बढ़त बनाई। इस दौरान सत्येंद्र सिंह ने वापसी की कोशिश की, लेकिन कुलदीप ने सटीक रणनीति के साथ स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रखा। अंततः संयमित एंडगेम खेलते हुए उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरी ओर बमलेश्वर सोनवानी को वॉकओवर मिलने के कारण सीधे अंतिम 8 में जगह मिल गई। निर्धारित मुकाबले में उनके प्रतिद्वंद्वी के उपस्थित न हो पाने से उन्हें यह लाभ मिला।
नाकआउट दौर के अन्य मैच में प्रकाश शर्मा ने मैच अपने पक्ष में कर लिया
Raipur Press Club Khel Madai-2: नाकआउट दौर के अन्य मैच में प्रकाश शर्मा (सीनियर) और विनय घाटगे के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच में प्रकाश शर्मा ने संयमित व सटीक चाल चलते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया। वहीं इसी पूल के दूसरे मैच में प्रत्युष शर्मा ने दीपक पांडेय को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रत्युष शर्मा ने अपनी सटीक चालों से दीपक पांडेय को वापसी का मौका नहीं दिया और मैच अपने नाम लिया। एक अन्य मैच में सुखनंदन बंजारे को वॉकओवर मिला। मैच के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर, विनय घाटगे, सुखनंदन बंजारे व लक्ष्मण लेखवानी रहे।
Raipur Press Club Khel Madai-2: 11 अप्रैल के मैच :
1. राजेंद्र निगम/अमृतेश्वर सिंह के बीच।
2. महादेव तिवारी/लक्ष्मण लेखवानी के बीच।
3. प्रकाश शर्मा(सीनियर)/शिवम दुबे के बीच।
4. सुखनंदन बंजारे/प्रत्युष शर्मा के बीच
ज्ञात हो की सभी मैच दोपहर 1 बजे से खेले जाएंगे। रायपुर प्रेस क्लब में होगा।
Read More : पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी
















