रायपुर 4 अप्रैल; हिन्द मित्र । abhanpur blind murder case : अभनपुर के पास मुरूम खदान क्षेत्र में 29 वर्षीय युवक नितेश बत्रा की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुरूम खदान में युवक का शव मिलने से सनसनी
abhanpur blind murder case : थाना अभनपुर क्षेत्र के ग्राम भरेंगाभाठा से नवागांव जाने वाली सड़क किनारे एक मुरूम खदान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी । 21 मार्च 2026 को मिली सूचना के बाद पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि शव को गड्ढे में दफनाया गया था, जिसमें एक हाथ और एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था।
हत्या की पुष्टि, जिंदा ही दफनाने की आशंका
abhanpur blind murder case : कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक के गले पर गंभीर चोट थी। साथ ही आशंका जताई गई कि उसे अधमरी हालत में ही गड्ढे में दफना दिया गया, जिससे सांस की नली में मिट्टी जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंधे कत्ल की घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासे के निर्देश
abhanpur blind murder case : इस अंधे कत्ल की घटना को गंभीरता से लेते हुए अमरेश मिश्रा एवं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक तुसली राम लेकाम, थाना प्रभारी अभनपुर सत्येन्द्र सिंह श्याम एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी सचिन सिंह को मृतक की पहचान और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

गुमशुदगी मामले से अहम सुराग मिला
abhanpur blind murder case : जांच के दौरान पुलिस को थाना माना में दर्ज एक गुमशुदगी मामले से अहम सुराग मिला। गुमशुदा व्यक्ति के कपड़ों, टैटू और अन्य पहचान चिन्हों का मिलान शव से किया गया, जो काफी हद तक समान पाया गया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई, जिसमें मृतक की पहचान नितेश बत्रा (29 वर्ष), निवासी माना, रायपुर के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच को और तेज करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान
abhanpur blind murder case : इसके पश्चात टीम द्वारा मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा उसके निवास स्थान के आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी एकत्रित की गई। घटना स्थल ब्लाइंड स्पॉट में स्थित होने के कारण टीम द्वारा आसपास के कई किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही मुखबिर सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए।
संदिग्ध की पहचान के बाद जांच तेज; श्याम सुंदर सोनी पर शक गहराया
abhanpur blind murder case : इसी क्रम में टीम को घटना में संलिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। जांच के आधार पर आरोपी की पहचान श्याम सुंदर सोनी निवासी बोरियाकला मुजगहन रायपुर के रूप में की गई। उसकी तलाश करने पर ज्ञात हुआ कि वह आलू, प्याज एवं कलिंदर का व्यवसाय करता है तथा वह काम करने हेतु अन्य कर्मचारी भी रखा है तथा घटना के पश्चात वह एवं उसके कर्मचारी फरार हो गए हैं।
इससे टीम का संदेह और अधिक गहरा हुआ तथा आरोपियों की तलाश तेज करते हुए उनकी सक्रिय पतासाजी शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन से जुड़ी अहम जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर सोनी, सुमित कोसले और सावित्री साहू और दो नाबालिग को गिरफ्तार किया।
प्रेम प्रसंग में भिड़ंत, आरोपी ने बबूल की लकड़ी से किया वार
abhanpur blind murder case : पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध था ।16 मार्च 2026 की रात, श्याम सुंदर सोनी सावित्री साहू के घर पहुंचा। वहां उसने देखा कि नितेश बत्रा पहले से घर के बाहर खड़ा है और घर की ओर देख रहा है। श्याम सुंदर ने गुस्से में पूछा“तुम यहां क्यों आए हो?”
सावित्री साहू ने भी आरोप लगाया कि नितेश उसे रोज फोन और आकर परेशान करता है। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में बेकाबू श्याम सुंदर सोनी ने पास में पड़ी बबूल की लकड़ी उठाकर नितेश के सिर पर जोरदार वार कर दिया।
इसके बाद श्याम सुंदर अपने दुकान के कर्मचारियों को ऑटो में भरकर मौके पर ले आया। सभी ने मिलकर नितेश बत्रा की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। सावित्री साहू लगातार उकसाती रही “मारो, इसे खत्म कर दो।”
abhanpur blind murder case : अपहरण से हत्या तक की साजिश
आरोपी नितेश को जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर ले गए। उसकी स्कूटी को कमल विहार डुण्डा के पास एक पुलिया के नीचे फेंक दिया गया, ताकि हादसा लगे। इसके बाद वे उसे खोरपा होते हुए खट्टी-ढोढ़रा के बीच एक तालाब के पास ले गए, जहां फिर से बेरहमी से मारपीट की गई। गले में गमछा डालकर उसे कसकर खींचा गया, जिससे वह बेहोश हो गया।
जब नितेश पूरी तरह अचेत हो गया, तो आरोपी उसे परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच स्थित एक मुरूम खदान में ले गए। वहां उन्होंने उसे जिंदा या मृत अवस्था में ही जमीन में दफना दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण से संबंधित लकड़ी, आटो व अन्य जप्त कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी माईकल सैनी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रहीं है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका, संयुक्त कार्रवाई से सुलझा मामला
abhanpur blind murder case : कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, जसवंत सोनी, महेन्द्र राजपूत, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. गौरीशंकर साहू, राकेश सोनी, टीकम साहू, अमित वर्मा, म.आर. बबीता देवांगन तथा अभनपुर से उपनिरीक्षक बी.के. सोम, सउनि. रामकुमार साहू, आर. सुधीर तिर्की, अविनाश कोसरिया, म.आर. प्रतिमा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
Read More : सागर: दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत मामले में अदालत ने तीन लोगों को ठहराया दोषी, पांच साल की जेल
















