‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

0
12
kathanar wild
kathanar wild

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। kathanar wild : साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ काफी चर्चाओं में है, जिसका इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ट्रेलर में रहस्यमयी और जादुई दुनिया की झलक

kathanar wild : ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ के ट्रेलर में रहस्यमयी और जादुई दुनिया की झलक देखने को मिलती है। शुरुआत से ही माहौल थोड़ा डार्क और सस्पेंस से भरा नजर आता है। ट्रेलर में घने जंगल, पुराने समय के गांव और रहस्यमयी शक्तियां आदि को दिखाया जाता है, जो कहानी को और भी रोचक बनाते हैं।

विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड म्यूजिक

kathanar wild : विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड म्यूजिक मिलकर एक ऐसा माहौल तैयार करते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह कहानी में खींच लेता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कहानी का मुख्य किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जिसके पास असाधारण शक्तियां हैं।

खतरनाक आत्माओं से टकराव

kathanar wild : वह बुरी ताकतों से लड़ता है और लोगों की मदद करता है। कुछ सीन में जादू-टोना, रहस्यमयी मंत्र और खतरनाक आत्माओं से टकराव को दिखाया गया है, जिससे फिल्म का फैंटेसी और थ्रिलर दोनों पहलू मजबूत नजर आते हैं। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, जयसूर्या और प्रभुदेवा जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।

अनुष्का शेट्टी मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू

kathanar wild : खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अनुष्का शेट्टी मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं, प्रभुदेवा देवा फिल्म में एक खास भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोजिन थॉमस ने किया है और इसे प्रोड्यूस गोकुलम गोपालन ने किया है।

kathanar wild : मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म

 बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है और इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन गई है। इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है, ताकि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों तक पहुंचे। –आईएएनएस पीके/वीसी


Read More : शिरडी मंदिर पहुंचकर प्रार्थना बेहेरे ने लिया आशीर्वाद, ‘साखे ग सजनी’ की दिलचस्प कहानी का किया खुलासा


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)