IAS रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज

0
11
ias rajat bansal
ias rajat bansal

रायपुर 27 मार्च । ias rajat bansal : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए अहम पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, आईएएस रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में जिम्मेदारी के साथ उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आईएएस डॉ रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय नियुक्त

ias rajat bansal : वहीं आईएएस डॉ रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त जनसंपर्क

ias rajat bansal : वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर नियुक्त किया गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म, और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस नियुक्ति के माध्यम से राज्य सरकार जनसंपर्क और खनिज विकास के क्षेत्र में सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना चाहती है।


Read More :  छत्तीसगढ़ कैडर के IAS डॉ. रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार