स्पेशल ट्रेन अब बनी नियमित: हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस 2 अप्रैल से नए नंबर के साथ चलेगी

0
2
Special train now
Special train now

रायपुर; 24 मार्च । Special train now : रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-हटिया-दुर्ग के बीच चल रही 08185/08186 स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन नए नंबर 18641/18642 के साथ हटिया–दुर्ग–हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

संचालन की तिथि और दिन

Special train now : 18641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस: 2 अप्रैल 2026 से, प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार

18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस: 3 अप्रैल 2026 से, प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार

मार्ग में प्रमुख ठहराव

Special train now : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में निम्न स्टेशनों पर रुकेगी: राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा और रायपुर।

कोच संरचना

Special train now : ट्रेन में कुल 15 एलएचबी कोच रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:05 सामान्य कोच;06 शयनयान (स्लीपर);01 एसी-3;01 एसी-2;01 एसएलआरडी;01 जनरेटर कार भी होगा ।

गाड़ी का समय-सारिणी –18641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस

Special train now : हटिया से रात्रि 20 बजे रवाना होगी;राउरकेला: 22:32 बजे;झारसुगुड़ा: 00:10 बजे (अगले दिन);रायगढ़: 01:25 बजे;चांपा: 02:30 बजे;बिलासपुर: 03:50 बजे;भाटापारा: 04:38 बजे;रायपुर: 05:35 बजे;दुर्ग आगमन: सुबह 06:45 बजे

Special train now : 18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस

दुर्ग से शाम 19:35 बजे रवाना होगी; रायपुर: 20:15 बजे;भाटापारा: 21:11 बजे;बिलासपुर: 22:25 बजे;चांपा: 23:24 बजे;रायगढ़: 00:27 बजे (अगले दिन);झारसुगुड़ा: 02:43 बजे;राउरकेला: 04:05 बजे; हटिया आगमन: सुबह 07:15 बजे

इस नियमितीकरण से यात्रियों को अब स्थायी और बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही यात्रा की योजना बनाना भी आसान होगा।


Read More :  रेल के माध्यम से मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के संयुक्त प्रयासों पर मानव तस्कर विरोधी सेमिनार


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार