पूर्व FBI डायरेक्टर रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप की व‍िवाद‍ित टिप्पणी, सभी ने की आलोचना

0
8
Trump controversial
Trump controversial

वॉशिंगटन, 22 मार्च । Trump controversial : पूर्व एफबीआई निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक हलकों में, खासकर वरिष्ठ रिपब्लिकन नेताओं के बीच, हलचल मचा दी। सभी ने ट्रंप की ट‍िप्‍पणी की आलोचना की। म्यूलर का शनिवार को निधन हो गया।

म्यूलर ने एक दशक से एफबीआई का नेतृत्व किया

Trump controversial :  म्यूलर ने एक दशक से अधिक समय तक एफबीआई का नेतृत्व किया और बाद में 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच का नेतृत्व किया। खबर सामने आने के तुरंत बाद ट्रंप ने पोस्ट किया, “रॉबर्ट म्यूलर अभी मर गए। अच्छा हुआ। मुझे खुशी है कि वह मर गया। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।” ट्रंप की इन टिप्पणियों पर तुरंत प्रतिक्रिया आने लगीं।

आलोचकों ने ट्रंप की इन टिप्पणियों को अनुचित बताया

Trump controversial :  म्यूलर के लंबे सार्वजनिक सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए आलोचकों ने ट्रंप की इन टिप्पणियों को अनुचित बताया। एबीसी न्यूज के कार्यक्रम ‘दिस वीक विद जॉर्ज स्टेफानोपोलोस’ में बोलते हुए न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने इस बयान की निंदा की। क्रिस्टी ने कहा, “किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में ऐसी बात कहना बेहद निंदनीय है।

राष्ट्रपति की ओर से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना और भी अधिक निंदनीय

Trump controversial :  ” उन्होंने आगे कहा कि एक मौजूदा राष्ट्रपति की ओर से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना और भी अधिक निंदनीय है, खासकर एक सम्मानित सैन्य दिग्गज के बारे में। म्यूलर ने वियतनाम युद्ध में सेवा दी थी और युद्ध में घायल होने के बाद उन्हें ‘पर्पल हार्ट’ से सम्मानित किया गया था। उन्हें ‘ब्रॉन्ज स्टार’ और ‘नेवी कमेंडेशन मेडल’ सहित अन्य सम्मान भी मिले थे।

पेशेवर भूमिकाओं में मतभेद उनके प्रति सम्मान को कम नहीं करते

Trump controversial :  क्रिस्टी ने यूएस अटॉर्नी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान म्यूलर के साथ काम किया था। क्रिस्टी ने कहा कि पेशेवर भूमिकाओं में मतभेद उनके प्रति सम्मान को कम नहीं करते। उन्होंने कहा, “मैं उनके बारे में एक बात निश्चित रूप से कह सकता हूं कि जब भी उनके देश ने उन्हें सेवा के लिए बुलाया, उन्होंने कभी मना नहीं किया।

ट्रंप की प्रतिक्रिया को व्यक्तिगत शिकायत से प्रेरित बताया

Trump controversial :  ” उन्होंने ट्रंप की प्रतिक्रिया को व्यक्तिगत शिकायत से प्रेरित बताया। क्रिस्टी ने कहा, “यह उनके अपने इस भाव से आता है कि दुनिया में केवल वही मायने रखते हैं।” कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी म्यूलर की विरासत को रेखांकित किया और कानून प्रवर्तन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके दशकों के योगदान का उल्लेख किया।

Trump controversial :   म्यूलर को 2001 में एफबीआई निदेशक 

म्यूलर को 2001 में एफबीआई निदेशक नियुक्त किया गया था और उन्होंने 11 सितंबर के हमलों के बाद के दौर में एजेंसी का नेतृत्व किया, उस समय महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी प्रयासों की निगरानी की। म्यूलर के नेतृत्व में रूस जांच ने 2016 के चुनाव को प्रभावित करने के लिए मॉस्को के प्रयासों और ट्रंप अभियान से संभावित संबंधों की जांच की, जिसने कई वर्षों तक अमेरिकी राजनीतिक विमर्श को प्रभावित किया। (आईएएनएस)


Read Moreगंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास


 

 

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार