रायपुर; 16 मार्च । Bhilai PP AI : रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, कुशल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भिलाई स्थित पी.पी. यार्ड में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम की सफलतापूर्वक स्थापना और कमीशनिंग की है।
रेल संरक्षा को मजबूती मिलेगी
Bhilai PP AI : यह अत्याधुनिक प्रणाली मालगाड़ियों के वैगनों में होने वाली भौतिक क्षतियों की तेजी और सटीक पहचान करने में सक्षम है, जिससे यार्ड परीक्षण और मरम्मत कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा रेल संरक्षा को मजबूती मिलेगी।
एआई आधारित मशीन लर्निंग
Bhilai PP AI : एआई आधारित यह सिस्टम मशीन लर्निंग तकनीक के माध्यम से वैगनों में डोर की कमी, क्षतिग्रस्त दरवाजे, अवशिष्ट माल, फर्श शीट का अभाव और बॉडी पैनल की कमी जैसे दोषों की स्वतः पहचान करता है। किसी भी रेक के यार्ड में प्रवेश करने के बाद यह प्रणाली प्रत्येक वैगन नंबर के साथ संभावित दोषों की स्वचालित रिपोर्ट तैयार कर देती है।
छह हाई-डेफिनिशन मशीन विज़न कैमरे
Bhilai PP AI : इस व्यवस्था के लिए छह हाई-डेफिनिशन मशीन विज़न कैमरे, विशेष प्रकाश स्रोत और एक समर्पित सर्वर रूम स्थापित किया गया है। कैमरों से प्राप्त चित्रों का सर्वर पर विश्लेषण कर वैगनों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाती है।
संभावित क्षतियों की जानकारी
Bhilai PP AI : यह प्रणाली पारंपरिक निरीक्षण शुरू होने से पहले ही संभावित क्षतियों की जानकारी उपलब्ध कराती है, जिससे मरम्मत योजना बनाना और सुधार कार्य करना अधिक आसान और तेज हो जाता है। साथ ही यह सेल्फ-लर्निंग एआई तकनीक पर आधारित है, जिससे समय के साथ इसकी सटीकता और कार्यक्षमता लगातार बढ़ती रहती है।
Bhilai PP AI : महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के निर्देशन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के निर्देशन में जोन में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। एआई आधारित यह प्रणाली रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Read More : बिजली बिल समाधान योजना के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















