ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर दोबारा हमला होने पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

0
10
Iran energy sites are attacked
Iran energy sites are attacked

तेहरान, 9 मार्च । Iran energy sites are attacked : ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने क्षेत्र के मुस्लिम देशों से अपील की है कि वे अमेरिका और इजराइल को ईरान के ईंधन और ऊर्जा ठिकानों पर हमले करने से रोकें।

ईरान ने चेतावनी दी

Iran energy sites are attacked : ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे तो वह भी इसी तरह की कार्रवाई करेगा। खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फागरी ने यह बयान उस समय दिया जब शनिवार रात अमेरिका और इजरायल हमलों में तेहरान और पड़ोसी अलबोर्ज प्रांत में कई ईंधन भंडारण केंद्रों पर हमला किया।

ईरान के ऊर्जा ढांचे और सार्वजनिक सेवा केंद्रों पर हमला

Iran energy sites are attacked : समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज़ एजेंसी के हवाले से जानकारी दी कि इन हमलों के कारण कुछ समय के लिए ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई और स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को लेकर भी चिंताएं बढ़ गईं। ज़ोल्फागरी ने अमेरिका और इजराइल पर आरोप लगाया कि उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे और सार्वजनिक सेवा केंद्रों पर “निर्दयता से” हमला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों में आम नागरिकों की भी मौत हुई है।

प्रति बैरल 200 डॉलर से ज्यादा तेल

Iran energy sites are attacked : उनका कहना था कि क्षेत्र के मुस्लिम देशों को अमेरिका और इजरायल को ऐसी “कायरतापूर्ण और अमानवीय कार्रवाइयों” से रोकने के लिए चेतावनी देनी चाहिए, ताकि संघर्ष और ज्यादा न बढ़े। उन्होंने कहा, “अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्षेत्र में इसी तरह की जवाबी कार्रवाई की जाएगी। अगर आप प्रति बैरल 200 डॉलर से ज्यादा तेल की कीमत सहन कर सकते हैं, तो फिर यह खेल जारी रखें।

अमेरिका और इजराइल द्वारा तेहरान किए गए संयुक्त हमले 

Iran energy sites are attacked : ” यह चेतावनी 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद आई है। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, उनके कुछ परिवार के सदस्य, कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और आम नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई चरणों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे।

हाइफा शहर में स्थित एक रिफाइनरी पर हमला

Iran energy sites are attacked : इसी बीच, शनिवार को इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने इजराइल के हाइफा शहर में स्थित एक रिफाइनरी पर हमला किया है। यह हमला अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए हमले के जवाब में किया गया।

हमलों में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया

Iran energy sites are attacked : अपने ऑफिशियल न्यूज़ आउटलेट सेपा न्यूज़ पर छपे एक बयान में कहा कि हाइफा की रिफाइनरी पर “खैबरशेकन” मिसाइलों से हमला किया गया। उधर, नेशनल ईरानियन ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने भी बताया कि शनिवार रात अमेरिका और इजराइल के हमलों में देश के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

Iran energy sites are attacked : अलबोर्ज प्रांत में कई तेल भंडारण केंद्रों पर मिसाइलें गिरीं

कंपनी के मुताबिक तेहरान और अलबोर्ज प्रांत में कई तेल भंडारण केंद्रों पर मिसाइलें गिरीं, जिससे वहां आग लग गई। दमकल की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। शनिवार रात तेहरान में हमलों की एक नई और तेजी देखी गई। ईरान की राजधानी के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। (आईएएनएस)


Read More :  लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, सामने आई मिलिट्री जमावड़े की तस्वीर


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार