राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) 2025-26 परीक्षा 02 मई को

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च तक

National Means cum Proficiency Scholarship Scheme
National Means cum Proficiency Scholarship Scheme

रायपुर, 02 मार्च 2026:National Means cum Proficiency Scholarship Scheme: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) 2025-26 की परीक्षा 02 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक अध्ययन हेतु केंद्र सरकार की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

National Means cum Proficiency Scholarship Scheme:  राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है

सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विद्यालयों में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं

National Means cum Proficiency Scholarship Scheme:  पात्रता के अनुसार राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं .

जिन्होंने कक्षा 7 वीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (एससी/एसटी वर्ग के लिए 5 प्रतिशत की छूट) के साथ उत्तीर्ण किया हो तथा जिनके माता-पिता अथवा पालक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 3.50 लाख रुपये से अधिक न हो।

केंद्रीय, नवोदय, निजी एवं आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) 2025-26 परीक्षा हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप एवं परीक्षा केंद्रों की सूची समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों एवं 145 परीक्षा केंद्राध्यक्षों को प्रेषित की जा चुकी है तथा विस्तृत जानकारी मंडल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

National Means cum Proficiency Scholarship Scheme:  सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर श्रीमती पुष्पा साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आशा व्यक्त की है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होकर केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाएँगे।

Read More :  साप्ताहिक राशिफल : 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक जानें आर्थिक दशा, स्वास्थ्य कैसी रहेगी


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार