T20 WC IND vs ZIM Super 8: आज गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए।
जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। उनके लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली।भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए हैं। अब टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा।
T20 WC IND vs ZIM Super 8: अभिषेक और हार्दिक पांड्या के अर्धशतक
भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 30 बॉल का सामना किया। उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के आए। ईशान किशन ने 24 बॉल पर 38 और संजू सैमसन ने 15 बॉल पर 24 रन ठोक दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 13 बॉल पर 33 रन बनाए।
T20 WC IND vs ZIM Super 8: आखिरी में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रामक की बल्लेबाजी की। हार्दिक ने केवल 23 बॉल पर 50 रन ठोक दिए। इसमें दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। तिलक ने 16 बॉल पर 44 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और चार छक्के आए।
टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
T20 WC IND vs ZIM Super 8: टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप के इतिहास का दूसरास सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम है, टीम ने कीनिया के खिलाफ साल 2007 में 260 रन बनाए थे, ये रिकॉर्ड अभी टूटा नहीं है। हालांकि टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में अब ये सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। भारत ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन बनाए थे।
भारत ने 10 और जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबले जीते हैं अब तक
T20 WC IND vs ZIM Super 8: भारतीय टीम सुपर 8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चुकी है, इसलिए अब उसे बचे हुए दोनों मैच जीतने ही होंगे। वहीं जिम्बाब्वे को भी वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच खास बात ये है कि भारत की सरजमीं पर पहली बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच कोई टी20 इंटरनेशनल मैच हो रहा है।
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर 13 मैच हुए हैं, इसमें से 10 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है, वहीं तीन बार जिम्बाब्वे मैच जीतने में कामयाब हुआ है। टीम इंडिया पिछली बार साल 2024 में जिम्बाब्वे से उसके घर जाकर हारी थी। हालांकि तब से लेकर अब तक काफी कुछ बदल गया है।
Read More : सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















