नए विधानसभा भवन में बजट सत्र शुरू: राज्यपाल का अभिभाषण, किसानों-महिलाओं पर विशेष जोर;

मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का मुख्य बजट पेश करेंगे; जिसमें नई योजनाओं की विस्तृत घोषणा होने की उम्मीद है।

0
5
Budget session
Budget session

रायपुर, 23 फरवरी । Budget session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 23 फरवरी से नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सभी पदों का गायन के साथ की गई।

राज्यपाल डेका का अभिभाषण

Budget session : इसके पश्चात राज्यपाल रमेन डेका ने सदन को संबोधित करते हुए अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। अपने भाषण में उन्होंने राज्य की रजत जयंती के अवसर पर अब तक की उपलब्धियों का उल्लेख किया और आगामी वर्षों के विकास लक्ष्यों व नीतिगत प्राथमिकताओं का विस्तृत खाका पेश किया।

राज्यपाल ने सुशासन बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक कल्याण योजनाओं और आर्थिक प्रगति को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध 

Budget session : राज्यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्ष रजत जयंती की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन की आधुनिक संरचना और गरिमामय स्वरूप की सराहना करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं का सशक्त प्रतीक बताया।

राज्यपाल ने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का समय भी है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार वर्ष 2047 तक ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, जहाँ विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी और समावेशी प्रगति सुनिश्चित की जाएगी।

कृषि क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियाँ और किसानों के लिए बड़ी सौगात

Budget session : राज्यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण आँकड़े साझा करते हुए कहा कि सरकार ने 25 लाख से अधिक किसानों से धान की खरीदी की है, जिसके एवज में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।

राज्यपाल ने बताया कि किसानों के हित में चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी, जिसे उन्होंने किसानों के लिए बड़ी राहत बताया।

Budget session : राज्यपाल ने सिंचाई को विकसित छत्तीसगढ़ की रीढ़ बताया

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बीते दो वर्षों में 21 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों को वितरित किए गए हैं, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है। साथ ही राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि टिकाऊ कृषि और किसानों की आय में दीर्घकालिक बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सके।

राज्यपाल ने सिंचाई को विकसित छत्तीसगढ़ की रीढ़ बताया। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में राज्य के 30 लाख 76 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए पशुपालन और डेयरी सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि दूध उत्पादन में वृद्धि हो और पशुपालकों की आय बढ़े।

Budget session : महिला सशक्तिकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता

सरकार इस वर्ष को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मना रही है। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में स्पष्ट किया कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान और उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना अधूरी है।

अभिभाषण के दौरान सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण भी देखने को मिला। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सदन में पहुंचते ही सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों से आत्मीयता के साथ मिले, जिससे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सुंदर उदाहरण सामने आया।

Budget session : वित्त मंत्री चौधरी मुख्य बजट पेश करेंगे

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अब सदन में बजट प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी। मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का मुख्य बजट पेश करेंगे, जिसमें नई योजनाओं की विस्तृत घोषणा होने की उम्मीद है।


Read More : आरटीआई तंत्र को पुनर्जीवित करने की तैयारी में कांग्रेस, राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का प्रस्ताव

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार