रायपुर, 22 फरवरी । Raipur Press Club Police 22 : रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 22 टीमों के कप्तानों का स्नेहिल मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
यातायात सुरक्षा और सड़क जागरूकता के विशेष अभियान
Raipur Press Club Police 22 : कार्यक्रम में पुलिस–पत्रकार सहयोग के माध्यम से यातायात सुरक्षा और सड़क जागरूकता के विशेष अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करना हीं नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस संदेश देना रहा। इसी क्रम में सभी 22 कप्तानों को हेलमेट प्रदान कर सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ दिलाई गई।
सुरक्षा ही सच्ची श्रद्धांजलि
Raipur Press Club Police 22 : स्वर्गीय कुलदीप निगम का असामयिक निधन सड़क दुर्घटना में हुआ था। उनकी स्मृति में आयोजित इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हेलमेट पहनना जीवन रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया
Raipur Press Club Police 22 : पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक शुक्ल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (यातायात), सतीष ठाकुर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (यातायात) गुरुजीत सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (यातायात) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि मीडिया समाज का मार्गदर्शक होता है, ऐसे में पत्रकारों द्वारा सड़क सुरक्षा का संदेश देना अत्यंत प्रभावी साबित होगा। उन्होंने हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया।
Raipur Press Club Police 22 : 22 कप्तानों का सम्मान
समारोह में जिन कप्तानों को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया, उनमें अनिल पुसदकर, राम अवतार तिवारी, मोहन तिवारी, मृगेंद्र पांडेय, रामेश्वर मिश्रा (आईबीसी 24), पार्थ (एस जर्नो), चंदन साहू (नवभारत), कौशल स्वर्णबेर (दैनिक भास्कर), मोहित सेंगर (डीबी डिजिटल), देवेंद्र द्विवेदी (पत्रिका), संजय बनवासी (हरिभूमि), मनोज सिंह बघेल (लल्लूराम डॉट कॉम), संजीत ,(स्वदेश), जितेन्द्र सिंह दहिया, इम्तियाज अंसारी, रामप्रसाद दूबे, विक्रम साहू, शंभू राही, सरनजीत सिंह तेतरी, ताकेश्वर साहू, निशा द्विवेदी एवं शुभ्रा नंदी शामिल रहे।
Raipur Press Club Police 22 : प्रेस क्लब पदाधिकारियों की सहभागिता
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा भारतीय, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
Raipur Press Club Police 22 : कुलदीप निगम की स्मृति में सड़क सुरक्षा का अभियान आगे भी निरंतर जारी
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देना हमारी प्राथमिकता है। कुलदीप निगम की स्मृति में सड़क सुरक्षा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और हर सफर सुरक्षित बने।
Raipur Press Club Police 22 : सुरक्षित यातायात के संकल्प के साथ समापन
कार्यक्रम में विशेष रूप से आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा,आयोजक गण राजेंद्र निगम, संदीप पुराणिक ,वीरेंद्र शर्मा एवं अशोक दीवान के साथ अख्तर हुसैन और बल्ला तिवारी, संतोष साहू शामिल थे कार्यक्रम का समापन सुरक्षित यातायात के संकल्प और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Read More : बड़ी दुर्घटना टालने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी सम्मानित
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















