21 BIG Deals Between India and France: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा (17-19 फरवरी ) के दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई अहम समझौते और घोषणाएं हुई हैं। मैक्रों की यात्रा मुंबई से शुरू हुई। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने द्विपक्षीय बैठक की और फिर दिल्ली में AI Impact Summit में भाग लिया ।
21 BIG Deals Between India and France: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा के परिणामों की सूची-
- भारत-फ्रांस संबंध को “विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी” (Special Global Strategic Partnership) में अपग्रेड किया गया।
- वार्षिक विदेश मंत्रियों का संवाद स्थापित- ऊंचे स्तर की साझेदारी और Horizon 2047 रोडमैप के कार्यान्वयन की नियमित समीक्षा के लिए। 21 BIG Deals Between India and France
- भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का शुभारंभ।
- भारत-फ्रांस इनोवेशन नेटवर्क का शुभारंभ। 21 BIG Deals Between India and France:
- वेमगल, कर्नाटक में H125 हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन।
- भारत सरकार और फ्रांसीसी गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग समझौते का नवीनीकरण।
- BEL और Safran के बीच HAMMER मिसाइलों के भारत में उत्पादन के लिए संयुक्त उद्यम।
- भारतीय सेना और फ्रांसीसी लैंड फोर्सेज में अधिकारियों का पारस्परिक तैनाती।
- संयुक्त एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप का गठन।
- क्रिटिकल मिनरल्स और मेटल्स में सहयोग के लिए संयुक्त घोषणा।
- DST और CNRS के बीच एडवांस्ड मटेरियल्स सेंटर स्थापित करने का लेटर ऑफ इंटेंट।
- भारत और फ्रांस के बीच डबल टैक्स अवॉइडेंस एग्रीमेंट में संशोधन प्रोटोकॉल।
- T-Hub और Nord France के बीच स्टार्ट-अप इकोसिस्टम, नवाचार और प्रौद्योगिकी में रणनीतिक सहयोग का लेटर ऑफ इंटेंट (स्किलिंग, स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा सहित)।
- DST और CNRS के बीच वैज्ञानिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।
- डिजिटल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर स्थापित करने की संयुक्त घोषणा।
- AI in Health के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर का शुभारंभ – AIIMS, नई दिल्ली में।
- DBT और ANRS के बीच संक्रामक रोगों और ग्लोबल हेल्थ रिसर्च में सहयोग का लेटर ऑफ इंटेंट।
- मेटाबॉलिक हेल्थ साइंसेज के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर स्थापित करने का समझौता।
- एरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का लेटर ऑफ इंटेंट।
- नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और फ्रांस के अर्थव्यवस्था, वित्त, औद्योगिक, ऊर्जा और डिजिटल संप्रभुता मंत्रालय के बीच नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग समझौते का नवीनीकरण।
- संचार मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स और La Poste, France के बीच लेटर ऑफ इंटेंट
21 BIG Deals Between India and France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के एच-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया .
Read More : पीएम मोदी बोले—रणनीतिक सहयोग से नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















