विश्व नवकार महामंत्र दिवस को भव्य और व्यापक बनाने पर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर मंथन

जीतो अपैक्स की ज़ूम मीटिंग में देशभर से 300 से अधिक सदस्यों ने दिए सुझाव

0
7
Vishwa Navkar Mahamantra Day
Vishwa Navkar Mahamantra Day

रायपुर;8 फरवरी । Vishwa Navkar Mahamantra Day : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) अपैक्स द्वारा दिनांक 6 फरवरी को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की चर्चा ज़ूम मीटिंग के माध्यम से संपन्न हुई। मीटिंग की शुरुआत जीतो अपैक्स के पदाधिकारी वाईस चैयरमेन हिमांशु जे शाह , अध्यक्ष विजय बंदूलाल भंडारी , महासचिव ललित कुमार डांगी ने की।

ज़ूम मीटिंग में देशभर से 300 से अधिक JITO सदस्यों

इस ज़ूम मीटिंग में देशभर से 300 से अधिक JITO सदस्यों ने सहभागिता की। सदस्यों ने आयोजन को अधिक प्रभावी, संगठित और व्यापक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सहभागिता बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

Vishwa Navkar Mahamantra Day : विश्व नवकार महामंत्र दिवस को भव्य और व्यापक बनाने पर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर मंथन Vishwa Navkar Mahamantra Day : विश्व नवकार महामंत्र दिवस को भव्य और व्यापक बनाने पर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर मंथन

3 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस

बैठक में तिलोकचंद बरड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन 3 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन को केवल जैन समाज तक सीमित न रखते हुए गैर-जैन समुदाय, कॉर्पोरेट संस्थान, उद्योग जगत, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों से भी जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जैन दर्शन, अहिंसा और नैतिक मूल्यों के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूकता उत्पन्न की जा सके।

वैश्विक स्तर पर अधिक संगठित, प्रभावशाली और व्यापक स्वरूप

अपने सुझाव रखते हुए तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि यदि इस महाअभियान से लायंस क्लब इंटरनेशनल को जोड़ा जाए, तो कार्यक्रम की पहुंच और प्रभावशीलता कई गुना बढ़ सकती है। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि लायंस क्लब के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट से संपर्क कर उन्हें इस अभियान में सहभागी बनाया जाए, जिससे यह आयोजन वैश्विक स्तर पर अधिक संगठित, प्रभावशाली और व्यापक स्वरूप ग्रहण कर सके।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रधानमंत्री तक प्रस्तुत करने की पर भी विचार

बरड़िया बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अन्य जैन संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। इस आयोजन को प्रधानमंत्री तक प्रस्तुत करने की संभावना पर भी विचार किया गया।

पावन अवसर को एक जनआंदोलन का स्वरूप दें

जीतो अपैक्स ने सभी चैप्टर्स से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर को एक जनआंदोलन का स्वरूप दें और अधिक से अधिक लोगों को नवकार महामंत्र के माध्यम से शांति, सद्भाव और आत्मकल्याण के मार्ग से जोड़ें।


Read More :  वसंत ऋतु में आहार परिवर्तन देगा बेहतर नींद, खांसी-जुकाम से भी मिलेगा छुटकारा


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार