सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी: प्रीति यादव–शिवानी कृष्णा की जुझारू साझेदारी, छत्तीसगढ़ को जीत; राजस्थान को 4 विकेट से हरा

0
11
Senior Women ODI Trophy
Senior Women ODI Trophy

रायपुर; 7 फरवरी । Senior Women ODI Trophy : सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी का आयोजन 06 फरवरी 2026 से बीसीसीआई द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का पहला मुकाबला 06 फरवरी 2026 को बड़ोदरा में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच खेला गया।

छत्तीसगढ़ महिला टीम की शानदार जीत

Senior Women ODI Trophy : सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार आगाज़ करते हुए राजस्थान को 4 विकेट से पराजित किया। मुकाबले में छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए

Senior Women ODI Trophy : राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। राजस्थान की ओर से डी. गर्ग ने 47 रन और एस.पी. कुमावत ने 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एस.आर. जाट ने 26 रन और डी.आर. कंवर ने 23 रन का योगदान दिया।

Senior Women ODI Trophy : सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी: प्रीति यादव–शिवानी कृष्णा की जुझारू साझेदारी, छत्तीसगढ़ को जीत; राजस्थान को 4 विकेट से हरा

छत्तीसगढ़ की दमदार गेंदबाजी 

Senior Women ODI Trophy : छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में तरन्नुम पठान ने 2 विकेट झटके, जबकि महक, अदिति और उर्मिला को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।

Senior Women ODI Trophy : प्रीति–शिवानी ने पलटा मैच

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 48.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। एक समय 117 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद छत्तीसगढ़ की स्थिति कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन प्रीति यादव ने नाबाद 46 रन और शिवानी कृष्णा ने नाबाद 37 रन की संयमित व जुझारू पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 83 रनों की अहम साझेदारी की।

Senior Women ODI Trophy : सीनियर महिला वनडे में छत्तीसगढ़ विजयी शुरुआत

इसके अलावा ऐश्वर्या सिंह ने 48 रन और महक नरवासे ने 34 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजस्थान की ओर से एस.एस. कलाल ने 2 विकेट हासिल किए। छत्तीसगढ़ ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीतकर सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में शानदार शुरुआत की।


Read More : सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : आयुष पांडे का शानदार शतक; पहले दिन छत्तीसगढ़ की मजबूत शुरुआत 340/6

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार