सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : आयुष पांडे का शानदार शतक; पहले दिन छत्तीसगढ़ की मजबूत शुरुआत 340/6

0
15
CK Nayudu Trophy Under23
CK Nayudu Trophy Under23

रायपुर; 7 फरवरी । CK Nayudu Trophy Under23 : बीसीसीआई पुरुष अंडर-23 कर्नल सीके नायडू मल्टी डे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन 16 अक्टूबर 2025 से किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में देशभर की अंडर-23 टीमें भाग ले रही हैं।

अंडर-23 टीम अपना पाँचवाँ मुकाबला

CK Nayudu Trophy Under23 :  प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की अंडर-23 टीम अपना पाँचवाँ मुकाबला हिमाचल प्रदेश अंडर-23 टीम के विरुद्ध शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जा रहा है। यह मैच 06 फरवरी से 09 फरवरी 2026 तक चलेगा है। हिमाचल प्रदेश अंडर-23 टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

ओपनर बल्लेबाज आयुष पांडे का शानदार शतक

CK Nayudu Trophy Under23 :  पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम ने अपनी पहली पारी में 87.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से ओपनर बल्लेबाज आयुष पांडे ने शानदार शतक जड़ते हुए 100 रन बनाए। उनके अलावा राहुल प्रधान ने 59 रन, मयंक वर्मा ने 57 रन तथा हर्ष साहू ने 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

CK Nayudu Trophy Under23 :  प्रशांत कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी

हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रशांत कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक छत्तीसगढ़ की टीम मजबूत स्थिति में बनी हुई है। पहले दिन के खेल के बाद मुकाबले पर छत्तीसगढ़ की पकड़ नजर आ रही है और आगे के दिनों में बड़ा स्कोर खड़ा करने की संभावना है।


Read More : एनएमडीसी ने नौ माह में हासिल किया रिकार्ड – तोड़ भौतिक एवं वित्तीय परिणाम

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार