इंदौर 2 फरवरी । Indore CCTV footage : इंदौर के खंडवा रोड पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने एक बार फिर लोगों की जान खतरे में डाल दी। शराब के नशे में धुत लोडिंग वाहन चालक ने वाहन का नियंत्रण खोते हुए सड़क पर चल रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारी इस भीषण टक्कर में 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर
Indore CCTV footage : लोगों के अनुसार वाहन तेज रफ़्तार में थी और चालक ने कई दोपहिया व चारपहिया वाहनों को चपेट में लिया । इस भीषण टक्कर में बड़ा जनहानि का नहीं हुआ। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह लापरवाह चालक तेज रफ्तार में वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे निकल जाता है।
Indore CCTV footage : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। खंडवा रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था और नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read More : आदमपुर एयरपोर्ट श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जाना जाएगा
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















