ताजमहल और बिहारियों पर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल, सियासत और सोशल मीडिया में उबाल

0
45
TajMahal Biharis
TajMahal Biharis

भोपाल 26 दिसंबर । TajMahal Biharis :  मध्य प्रदेश के भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने फिर खोला विवादित बयान का पिटारा, सियासी हलचल तेज हो गया है । सागर जिले के बीना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से कहा कि ताजमहल मूल रूप से एक मंदिर था, जिसे बाद में मुगल शासक शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

TajMahal Biharis :  कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। वीडियो और बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं और यह मुद्दा अब राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है।

ताजमहल को लेकर विवादित बयान

TajMahal Biharis :  कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सागर जिले के बीना में स्वर्गीय राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने मंच से ताजमहल को लेकर विवादित दावा किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुमताज महल को पहले बुरहानपुर में दफनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि बाद में जिस स्थान पर पहले मंदिर का निर्माण था, उसी जगह मुमताज का शव दफन कर ताजमहल का निर्माण कराया गया।

TajMahal Biharis :  राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्षी दलों ने बयान पर आपत्ति जताई है, जबकि समर्थकों द्वारा इसे ऐतिहासिक तथ्यों से जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान ने एक बार फिर ताजमहल से जुड़े पुराने विवाद को ताजा कर दिया है और सियासी बहस को हवा दे दी है।

TajMahal Biharis :  वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा

मंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल मौजूद लोगों में हलचल मच गई। वहीं, सोशल मीडिया पर भी वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान को ऐतिहासिक तथ्यों से जोड़कर देखा जा रहा है. विरोधी इसे विवाधित के साथ भड़काऊ बता रहे हैं।

TajMahal Biharis :  दावे सार्वजनिक रूप से मंच से किए गए

ताजमहल को लेकर यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के दावे सार्वजनिक रूप से मंच से किए गए हों, लेकिन एक कैबिनेट मंत्री की ओर दिए गए बयान के कारण यह मामला और अधिक तूल पकड़ता दिख रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मनना है कि ऐसे अक्सर इतिहास,आस्था और राजनीति को एक साथ जोड़कर बहस को जन्म देते हैं।

विवादित बयान के केंद्र में कैलाश विजयवर्गीय

TajMahal Biharis :  मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सागर जिले के बीना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके वक्तव्यों पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान ताजमहल को लेकर दिए गए बयान के अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बिहारियों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “बिहार का आदमी विनम्र हो जाए, यह जरूरी नहीं” और साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नवीन नितिन की विनम्रता का उदाहरण दिया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

TajMahal Biharis :  कुछ लोग इस बयान को सामान्य राजनीतिक टिप्पणी मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे आपत्तिजनक और समाज विशेष को लेकर अनुचित टिप्पणी बता रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

वहीं ताजमहल को लेकर दिए गए बयान ने भी राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम जनता के बीच नई बहस छेड़ दी है। विपक्षी दलों की ओर से प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है।

TajMahal Biharis :  फिलहाल कैलाश विजयवर्गीय के दोनों बयानों ने एक साथ कई मुद्दों को जन्म दे दिया है, जिससे आने वाले दिनों में सियासी माहौल और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।


Read More : कश्मीर में मौसम बिगड़ने के बीच प्रशासन अलर्ट, टंगमार्ग–गुलमर्ग रोड को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार