साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या : विमतारा हॉल में गूंजी कविताएं

0
29
Sahitya Srijan Kavya
रायपुर: Sahitya Srijan Kavya Gosthi: साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 39 वीं मासिक काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह ,16,नवंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक विमतारा हॉल,में कविताओं ने सभी को मंत्र मुग्ध कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.संजय अलंग पूर्व आईएएस एवं अरुण कांत शुक्ला,साहित्यकार विशिष्ठ अतिथि थे।
इस कार्यक्रम में जुगेश चंद्र दास को साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान एवं दिनेश राठौर “दानिश” को साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया गया।साथ ही संस्था के सदस्यों की विशेष उपलब्धि पर आर डी अहिरवार,प्रीतेश कुमार पाण्डेय,अनिल राय भारत एवं पंखुरी मिश्रा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
Sahitya Srijan Kavya Gosthi: संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा, ममता खरे मधु अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व उमेश कुमार सोनी संयोजक द्वारा बताया कि संस्था युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित और सम्मानित भी करती है। Sahitya Srijan Kavya :
इसी श्रृंखला में युवा कवयित्री कु. काजल वस्त्रकार एवं को साहित्य सृजन युवा काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया गया। Sahitya Srijan Kavya :

Sahitya Srijan Kavya Gosthi: कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया, उनकी रचनाओं के कुछ अंश निम्न हैं: 

1.) सत्येंद्र तिवारी “सकुति”
तुमने दी जो उपमा मुझको, मैंने अंगीकार किया |
पागल कहकर तुमने मेरा,जो स्वागत सत्कार किया ||
प्रथम दृष्टि में ही मुस्काकर, तथा दृगों को करके बंद |
विचरण करती रही हृदय में,तुम मेरे निर्भय स्वच्छंद
2.) आर डी अहिरवार
महफ़िल में सबके सामने छा जाने भी तो दे
ख़ुशियों के आँसू आँख से छलकाने भी तो
मैं आज उनसे हाथ मिलाकर के आया हूँ
कुछ देर ज़िन्दगी मुझे इतराने भी तो
3.) वीर अजीत शर्मा
सुबह सुबह संपादक को फोन आया
सबका छापा मेरा नाम भी नहीं आया
संपादक ने उन्हें बताया इसीलिए
अखबार में खेद समाचार है बनाया
4.) डॉ.संजय अलंग
नाम जानकार क्या करोगे मेरा
न ही जानना है नाम तुम्हारा
तब भी हमारा साथ है सभी जगह
गांव में,जंगल में,शहर में
Sahitya Srijan Kavya Gosthi: इस काव्य संध्या में किशोर लालवानी,सरोज सप्रे,मन्नूलाल यदु,हबीब खान समर,ऋषि साव,कृष्ण कुमार वर्मा,शुभ्रा ठाकुर,मुबारक हुसैन,जावेद नदीम,राकेश किशोर,आरव शुक्ला, संजय कुमार पांडे,गोपाल शुक्ला, रूनाली चक्रवर्ती,आशीष ठाकुर,मंजूषा अग्रवाल,अशोक कुमार खरे, सूर्यकांत प्रचंड
योगेश शर्मा “योगी”, मुकेश साहू,राजेश बत्ता, अनिता झा, के पी सक्सेना,गिरधर पांचाल,राजकुमार पाण्डेय,संजय देवांगन,डॉक्टर चंद जैन,कृष्ण राज वर्मा,कमश देव, डॉ युक्ता राजश्री,ने काव्य पाठ एवं उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया l कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश कुमार सोनी नयन संयोजक द्वारा किया गया।