बिहार चुनाव 2025 : बड़हरा सीट पर फिर सियासी संग्राम, एनडीए बनाम महागठबंधन

0
111
Bihar Election Badhara Seat
Bihar Election Badhara Seat

आरा (भोजपुर)। Bihar Election Badhara Seat: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं और भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा सीट भी खासा सुर्खियों में है। यह सीट आरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और 1951 से सामान्य श्रेणी में आरक्षित है। गंगा के किनारे बसा यह इलाका कृषि-प्रधान है, हालांकि मानसून के दौरान आने वाली बाढ़ यहां की सबसे बड़ी चुनौती है।

Table of Contents

बड़हरा क्षेत्र की खासियत

Bihar Election Badhara Seat: इस सीट में इजरी और सुंदरपुर जैसे ग्राम पंचायत शामिल हैं। उपजाऊ मिट्टी यहां की खेती को समृद्ध बनाती है, लेकिन बाढ़ हर साल ग्रामीणों के लिए संकट भी लेकर आती है।

Bihar Election Badhara Seat: जातीय समीकरण से तय होती है तस्वीर

  • बड़हरा सीट पर चुनावी गणित हमेशा जातीय समीकरणों पर टिकता रहा है।
  • महागठबंधन का दांव MY (मुस्लिम-यादव)’ और एससी वोट बैंक पर है।
  • एनडीए राजपूत-ब्राह्मण और ईबीसी फॉर्मूले पर भरोसा करता है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि कुशवाहा (लव-कुश समीकरण) का रुझान इस बार भी जीत-हार का फैसला कर सकता है।

पिछले चुनावों का इतिहास

  • 2020 : बीजेपी के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने महागठबंधन की सरोज यादव को लगभग 5,000 वोटों से हराया।
  • 2015 : आरजेडी की सरोज यादव ने बीजेपी की आशा देवी को 13,308 वोटों से शिकस्त दी। आरजेडी का वोट शेयर 44.34%, बीजेपी का 35.26% रहा।
  • 2010: आरजेडी के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जेडीयू की आशा देवी को 1,083 वोटों के मामूली अंतर से हराया।

2025 में क्या होगा खास?

Bihar Election Badhara Seat: बड़हरा सीट पर इस बार भी एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने हैं। पिछले तीन चुनावों की तरह यहां यादव बनाम राजपूत मुकाबला देखने को मिल सकता है। स्थानीय मुद्दों में बाढ़, खेती और रोज़गार बड़ा फैक्टर रहेंगे, लेकिन जातीय संतुलन ही अंततः जीत-हार तय करेगा।

Read Moreप्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे