राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जंबूरी की तैयारी;  नव भारत निर्माण” थीम पर करेंगे 33 जिलों का दौरा

सांसद बृजमोहन की अध्यक्षता में भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य परिषद की बैठक

0
18
jamboree naya bharat nirman 33 jila
jamboree naya bharat nirman 33 jila

रायपुर, 15 सितंबर; हिन्द मित्र jamboree naya bharat nirman 33 jila : भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक शनिवार को रायपुर सांसद एवं संस्था के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जंबूरी की तैयारियों, सदस्यता विस्तार और समाजोपयोगी अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई।

भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स एक गौरवशाली संस्था

jamboree naya bharat nirman 33 jila : अग्रवाल ने कहा कि “भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स एक गौरवशाली संस्था है, जिससे जुड़ना गर्व की अनुभूति है। यह संगठन केवल अनुशासन और सेवा भाव ही नहीं सिखाता, बल्कि समाज निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है।” उन्होंने बताया कि स्काउटिंग की पहचान और मजबूती के लिए “नव भारत निर्माण” थीम पर वे प्रदेश के सभी 33 जिलों का दौरा करेंगे।

jamboree naya bharat nirman 33 jila : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जंबूरी की तैयारी;  नव भारत निर्माण" थीम पर करेंगे 33 जिलों का दौरा

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जंबूरी की तैयारी

jamboree naya bharat nirman 33 jila : आगामी 23 से 29 नवंबर को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी में छत्तीसगढ़ से 313 रोवर्स-रेंजर्स भाग लेंगे। दिसंबर में रायपुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय जंबूरी में विश्वभर से 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के आने की संभावना है, जिनमें छत्तीसगढ़ से 3,000 प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। जंबूरी की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना बनाने, स्थान चयन और ठहरने की व्यवस्था पर चर्चा की गई।

jamboree naya bharat nirman 33 jila : समाजोपयोगी अभियान

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक जिले में 1,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित राहत कार्यों में सक्रिय योगदान देने पर बल दिया गया।

jamboree naya bharat nirman 33 jila : सदस्यता विस्तार व मीडिया सेल

छोटे जिलों से 10 और बड़े जिलों से 20 व्यापारी, उद्योगपति और प्रतिष्ठित नागरिकों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। कॉलेजों और निजी विश्वविद्यालयों में रोवर्स-रेंजर्स इकाइयाँ शुरू की जाएंगी। संस्था की गतिविधियों को व्यापक पहचान दिलाने के लिए मीडिया सेल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीम बनाई जाएगी।

jamboree naya bharat nirman 33 jila : अन्य निर्णय

 रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में वालंटियर्स की जिम्मेदारी स्काउट्स एंड गाइड्स को सौंपी गई। पिछली कार्यसमिति की पुष्टि करते हुए नई कार्यकारिणी का अनुमोदन किया गया।

jamboree naya bharat nirman 33 jila : बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सुनीता बोहरा, उर्वशी भीमा मंडावी, कोषाध्यक्ष मुरली शर्मा सहित पदाधिकारी व परिषद सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र मिश्रा ने किया और आभार प्रभारी राज्य सचिव सरिता पांडेय ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स के पूर्व पदाधिकारी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ मत्स्य कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत लाल मटियारा और छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर को सम्मानित किया गया।


Read More:  ASIA CUP 2025 : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, सूर्यकुमार 47 रन बनाकर नाबाद


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार