राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा जल्द, दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत

0
6
Putin's visit India soon Now
Putin's visit India soon Now

नई दिल्ली;8 अगस्त । Putin’s visit India soon Now : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने के अंत में भारत का दौरा कर सकते हैं। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने रूस की यात्रा के दौरान दी है।

भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक की परंपरा

Putin’s visit India soon Now : मॉस्को में रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ मुलाकात में अजीत डोभाल ने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, जिन्हें हम काफी महत्व देते हैं। यह एक रणनीतिक साझेदारी है। हमें यह जानकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इस महीने के अंत में तय किया गया है।”

पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं

Putin’s visit India soon Now : रूसी राष्ट्रपति का यह दौरा भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक की परंपरा के तहत होगा। क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। इस दौरे को दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय संवाद और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे नेताओं के बीच हर साल मिलने का समझौता है। इस बार हमारी बारी है।”

पुतिन ने पिछली बार 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था

Putin’s visit India soon Now :  गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन ने पिछली बार 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था, जब नई दिल्ली में 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष दो बार रूस की यात्रा की थी। पहली जुलाई में 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में और दूसरी अक्टूबर में कजान में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए।

Putin’s visit India soon Now : रूस और भारत: द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया एजेंडा’

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी मार्च में आयोजित सम्मेलन ‘रूस और भारत: द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया एजेंडा’ में पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा था, “भारत और रूस के बीच राजनीतिक संवाद तेजी से विकसित हो रहा है। हमारे नेताओं का इसमें बड़ा योगदान है।

Putin’s visit India soon Now :  हमारे देशों के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे

अब राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “हमारे देशों के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और आज भी आपसी सम्मान और एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए समानता पर आधारित सहयोग जारी है।”

Putin’s visit India soon Now :  रूसी और भारतीय संबंध रणनीतिक प्रकृति

क्रेमलिन ने हाल ही में भारत के साथ अपने संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है, जिसमें दोनों देशों के बीच की साझेदारी की गहराई और मजबूती पर जोर दिया गया है। क्रेमलिन के अनुसार, रूस और भारत के संबंध रणनीतिक प्रकृति के हैं और किसी भी बाहरी दबाव या प्रभाव से प्रभावित नहीं होते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।

यह बयान दोनों देशों के बीच की आत्मनिर्भरता और आपसी विश्वास को दर्शाता है। क्रेमलिन ने कहा है कि रूस और भारत के संबंध सभी क्षेत्रों में “गतिशील रूप से विकसित” हो रहे हैं। इसका तात्पर्य न केवल रक्षा और ऊर्जा जैसे पारंपरिक क्षेत्रों से है, बल्कि व्यापार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे नए क्षेत्रों से भी है।

Putin’s visit India soon Now :  प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दौरान पुतिन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे राष्ट्रपति पुतिन ने सहर्ष स्वीकार किया। हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन के आमंत्रण के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी रूस में आयोजित विक्ट्री डे समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।


Read More : कंबोडिया और थाईलैंड ने संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार