कोनी-मोपका बायपास का होगा कायाकल्प; फोरलेन निर्माण के लिए भेजा गया; 6313.03 लाख का प्रस्ताव

0
11
Koni-Mopka bypass now
Koni-Mopka bypass now

रायपुर 11 जुलाई । Koni-Mopka bypass now : बिलासपुर के कोनी-मोपका बायपास मार्ग (कुल लंबाई 13.40 किलोमीटर) का निर्माण कार्य वर्ष 2010 में प्रारंभ हुआ था, जो छह वर्षों की अवधि में पूर्ण होकर वर्ष 2016 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने और यातायात दबाव को कम करने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में विकसित किया गया।

शासन द्वारा रूपये 3574.00 लाख (भू-अर्जन सहित) की स्वीकृति

Koni-Mopka bypass now : इस मार्ग के निर्माण हेतु शासन द्वारा रूपये 3574.00 लाख (भू-अर्जन सहित) की प्रशासकीय स्वीकृति दिनांक 9.10.2009 को प्रदान की गई थी। निर्माण कार्य पर रूपये 2191.93 लाख का व्यय किया गया। कार्य की प्रारंभ तिथि 25.06.2010 तथा पूर्णता तिथि 15.06.2016 रही।

2010 से 2014 के मध्य निर्मित

Koni-Mopka bypass now : यह मार्ग मुख्यतः वर्ष 2010 से 2014 के मध्य निर्मित किया गया था, जिसमें IRC 37-2001 मापदंडों का पालन करते हुए 15 वर्षों की डिज़ाइन लाइफ के लिए निर्माण किया गया था। यह डिज़ाइन 5 एम.एस.ए. यातायात भार और 5% सब-ग्रेड CBR को ध्यान में रखते हुए किया गया था। इस अनुसार निर्माण में 500 मिमी सब-ग्रेड, 250 मिमी GSB, 250 मिमी WMM, 55 मिमी DBM और 25 मिमी SDBC का प्रावधान किया गया था।

Koni-Mopka bypass now : कोनी बायपास मार्ग में अरपा नदी पर स्थित पुल के क्षतिग्रस्त

मार्ग के दोनों ओर दो फसली कृषि भूमि स्थित है, जिसके कारण अधिकांश खेतों में लगभग 8–9 माह तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। निर्माण कार्य के दौरान, विशेषकर जून 2014 से जून 2016 तक सकरी–तुर्रकाडीह–कोनी बायपास मार्ग में अरपा नदी पर स्थित पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण, सभी प्रकार के वाहनों का संचालन निर्माणाधीन कोनी–मोपका बायपास मार्ग से किया गया।

Koni-Mopka bypass now : औद्योगिक इकाइयाँ का भारी वाहनों का आवागमन

निर्माण कार्य के दौरान ही एकाएक यातायात में कई गुना वृद्धि के फलस्वरूप मार्ग का क्रस्ट एवं सब-ग्रेड क्षतिग्रस्त हुआ। इस मार्ग से क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयाँ—एनटीपीसी सीपत, स्पंज आयरन फैक्ट्री, कोल वाशरी—तथा शहरी वाहनों का भारी आवागमन होता है। परिणामस्वरूप, मार्ग का पूर्व में निर्मित क्रस्ट भारी ट्रैफिक के दबाव में लगभग पूर्णतः नष्ट हो चुका है और एम्बैंकमेंट में भी सेटलमेंट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Koni-Mopka bypass now : वर्तमान में कोनी–मोपका मार्ग का पुनः निर्माण आवश्यक

वर्तमान में यातायात गणना अनुसार इस मार्ग पर CBPD 2221 तथा PCU 14903 दर्ज किया गया है, जो लगभग 40 MSA यातायात घनत्व को प्रदर्शित करता है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोनी–मोपका मार्ग का पुनः निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है।

Koni-Mopka bypass now : इस हेतु वर्ष 2025–26 के बजट मद BI No. 4797 में फोरलेन मार्ग निर्माण के अंतर्गत ₹6313.03 लाख का प्राक्कलन तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है। इस प्रकरण में शासन स्तरीय स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।


Read More: सावन में शिव उपासना; क्यों चढ़ाया जाता है शिवलिंग पर जल ? जानिए आध्यात्मिक रहस्य


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार