रायपुर: Old Governer Dr Shekhar Dutt: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासक डॉ. शेखर दत्त का बुधवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
शेखर दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके थे। वह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में सचिव, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Deputy NSA) और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके थे। उनके निधन पर रक्षा मंत्रालय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक सम्मानित सैनिक और दूरदर्शी प्रशासक बताया है, जिनका योगदान भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में सदैव याद किया जाएगा।
Old Governer Dr Shekhar Dutt: डॉ. शेखर दत्त छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल रहे
डॉ. शेखर दत्त छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल रहे और उनका कार्यकाल 23 जनवरी 2010 से 14 जुलाई 2014 तक रहा। उनके निधन से प्रशासनिक सेवा और देश की सुरक्षा व्यवस्था में एक अनुभवी मार्गदर्शक का अवसान हुआ है। देशभर के राजनैतिक और प्रशासनिक वर्ग में उनके निधन पर शोक की लहर है।
Old Governer Shekhar Dutt: उन्होंने हमेशा वैज्ञानिक सोच और बौद्धिक विमर्श को प्रोत्साहित किया और प्राकृतिक संसाधनों पर शोध को बढ़ावा देने हेतु पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में केंद्र सरकार द्वारा ‘नेशनल सेंटर फॉर नेचुरल रिसोर्सेज’ की स्थापना में अहम योगदान दिया। रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में ‘शहीद वाटिका’ के निर्माण में भी उनकी प्रेरक भूमिका रही, जो देश के वीर जवानों की स्मृति को सदा जीवंत बनाए रखेगा।
Old Governer Dr Shekhar Dutt: राज्यपाल डेका ने पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल डेका ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दत्त एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक सच्चे सैनिक और राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने सेना से लेकर प्रशासन तक की अपनी प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और देशप्रेम के साथ निभाया। छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। सेना से लेकर प्रशासन और राज्यपाल तक, उन्होंने अपनी हर भूमिका में देशहित को सर्वोपरि रखा। 1/2 pic.twitter.com/62Xd4yI3ib
— Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) July 2, 2025
Read More: मुख्यमंत्री साय ने जीएसटी विभाग की समीक्षा बैठक में कर अपवंचन पर सख्ती के दिए निर्देश