हापुड़: Big Car Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे से अचानक एक कार बेकाबू होकर होटल में घुस गई। कार ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका समेत तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ इलाके के कुचेसर रोड़ चौपला स्थित राजा जी हवेली में यह घटना सोमवार रात साढ़े दस बजे हुई है। बुलंदशहर जिले के फरादपुर का रहने वाला युवक बाइक से प्रेमिका का बर्थडे विश करने के लिए होटल में पहुंचा था।
Big Car Accident: हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
इसी दौरान हाईवे से एक बेकाबू कार होटल में घुस गई। यहां कुर्सी पर बैठे प्रेमी-प्रेमिका समेत चार लोगों को बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में प्रेमी अजितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं.
Big Car Accident: हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मृतक दिल्ली जल बोर्ड में संविदा पर नौकरी करता है। वह सोमवार शाम पांच बजे मां को घर से बताकर आया था कि वह युवती की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने जा रहा है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका भी जाहिर की है। मृतक युवक तीन बहनों में अकेला था।
Big Car Accident: प्रेमिका गढ़मुक्तेश्वर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
रायपुर, 3 नवंबर: NITR 17th Convocation Ceremony: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय...
रायपुर 3 नवंबर: CM Sai Welcomes Central Home Minister: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में केंद्रीय गृह एवं...