रायपुर: Plane Crashed: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद में टेकऑफ करते समय यह हादसा हुआ है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।
विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है।
Plane Crashed: एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त किया
राज्यपाल रमेन डेका ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने एवं यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रमेन डेका ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ा दायक बताते हुए दिवंगत यात्रियों के प्रति अपनी संवेदना प्रगट की है। राज्यपाल ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतात्माओं कोे ईश्वर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। रमेन डेका ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Plane Crashed: एयर इंडिया विमान हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने गहरा शोक व्यक्त किया
Plane Crashed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है।
इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, परिजनों के दुख में सहभागी हूँ।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 12, 2025
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान ऐसे हुआ क्रैश, सामने आया वीडियो