नई दिल्ली: CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। परिणाम घोषित होते ही अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करने में जुट गए। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध हैं।
CBSE Board Result 2025: यहां देखें परिणाम
- आधिकारिक वेबसाइट: [https://results.digilocker.gov.in/](https://results.digilocker.gov.in/)
- अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के छात्र: [https://nad-support.digilocker.gov.in/](https://nad-support.digilocker.gov.in/) पर टिकट सबमिट कर सकते हैं।
कैस करें चेक
- सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें CBSE Board Result 2025
12वी में इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहत प्रदर्शन किया
इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहत प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 दर्ज किया गया, वहीं लड़कों का उत्तीर्ण परसेंटेज 85.70 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 5.94 फीसदी अधिक है। हम कह सकते हैं कि लड़कियां का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।
इस साल के पास परसेंटेज में हुई बढ़ोतरी
CBSE Board Result 2025: पिछले वर्ष की तुलना में इस साल के पास परसेंटेज में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वर्ष कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,96,307 छात्र पास हुए। इस साल का पास प्रतिशत 88.39% दर्ज किया गया, वहीं पिछले साल पास प्रतिशत 87.98% रहा था।
इस तरह इस वर्ष के पास परसेंटेज में 0.41% की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2024 में जहां 18,417 स्कूल और 7,126 परीक्षा केंद्र थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 19,299 स्कूल और 7,330 परीक्षा केंद्र हो गई।
10वीं में किसने किया बेहतर प्रदर्शन
CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 रहा। इस वर्ष की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों से 2.37% बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा। वहीं, लड़के 92.63% पास हुए।
- लड़कियां: 95.00% पास हुईं
- लड़के: 92.63% पास हुए
10वीं में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों की संख्या
CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं के परिणाम में 90 प्रतिशत और उससे उपर अंक लाने वाले छात्रों का संख्या 1,99,944 छात्र (8.43%) है। इसके अलावा, 95% और उससे ऊपर स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या 45,516 छात्र (1.92%) है।