रायपुर: CG government calendar 2025: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2025 का सरकारी कैलेंडर लॉन्च किया। इस कैलेंडर की थीम ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ है, जिसमें राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर शासन की प्राथमिकताओं और विकास यात्रा का प्रतीक है।
CG government calendar 2025: QR Code फीचर्स ने बनाया कैलेंडर को अनोखा
इस बार के कैलेंडर में QR Code Integration को शामिल किया गया है। प्रत्येक महीने के पेज पर एक क्यूआर कोड दिया गया है, जिसके जरिए मुख्यमंत्री के वीडियो संदेश और शासन की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस पहल ने कैलेंडर को न केवल जानकारीपूर्ण बल्कि अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके खास बना दिया है।
CG government calendar 2025: प्रत्येक महीने में योजनाओं की झलक
कैलेंडर के हर महीने में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की झलक दिखाई गई है:
- जनवरी: रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या और काशी की निःशुल्क यात्रा।
- फरवरी: राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन की तस्वीरें।
- मार्च: मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना।
- अप्रैल: तेंदूपत्ता संग्रहण से वनवासियों की समृद्धि।
- मई: श्रमिकों के लिए वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना।
- जून: स्कूली बच्चों की पढ़ाई में सुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का कार्यान्वयन।
- जुलाई: कृषक उन्नति योजना के जरिए किसानों की खुशहाली।
- अगस्त: महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ राज्य के सुरक्षा प्रयास।
- सितंबर: प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन आवास योजना के माध्यम से आवास उपलब्धता।
- अक्टूबर: बस्तर ओलंपिक और युवाओं की खेल प्रतिभा को बढ़ावा।
- नवंबर: धान खरीदी महापर्व की उपलब्धियां।
- दिसंबर: नियद नेल्ला नार योजना के तहत दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों का विकास।
CG government calendar 2025: कैलेंडर में समाहित है छत्तीसगढ़ का गौरव
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं का दस्तावेज है। उन्होंने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली का स्वर्णिम वर्ष करार दिया।