भोपाल: Ashoka Award 2024: विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट दायित्व व योगदान हेतु अशोक अवार्ड 2024 सम्मान इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व रक्षा सचिव व राज्यपाल छत्तीसगढ़ शेखर दत्त, विशिष्ट अतिथि डॉ आर के रंजन सिंह, राज्य मंत्री भारत सरकार, न्यायमूर्ति बीपी सिंह, पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय मुंबई एवं जनरल दीपक कपूर, पूर्व आर्मी स्टाफ चीफ की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
Ashoka Award 2024: चार्ल्स वाल्टर्स रिसर्च काउंसिल एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स के द्वारा यह सम्मान आयोजित किया गया
चार्ल्स वाल्टर्स रिसर्च काउंसिल एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स के द्वारा सिंह को उत्कृष्ट सेवा व असाधारण योगदान के लिए यह अशोक सम्मान 2024 मौरिसस, म्यांमार देश के राजदूत, दिल्ली देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रशासनिक, न्याय, भारतीय वन सेवा, रक्षा सेवा, राजस्व सेवा, पुलिस सेवा आदि के चयनित वरिष्ठ महिला व पुरुष अधिकारियों के साथ प्रदान किया गया।
Read More: Student Award : मेधावी छात्र सम्मान कठिन परिश्रम और बौद्धिक क्षमता प्राप्त करती हैं, आर्थिक साक्षरता पर गंभीरता पूर्वक चिंतन
उल्लेखनीय है कि वार्षिक अशोक अवार्ड चॉर्ल्स वॉल्टर काउंसिल फॉर इन्नोवेशन एण्ड रिसर्च की ज्यूरी द्वारा देश भर में सिविल सेवा, न्यायिक, शिक्षा, पुलिस, राजस्व आदि सेवाओं में कार्यरत लोक सेवकों के कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट दायित्व, उपलब्धियों, नवाचार व देश प्रदेश को सशक्त बनाने में योगदान के आधार पर चयन कर सम्मान व प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है।