मुंबई | Box Office ‘Crew’: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की Best फिल्म ‘क्रू’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म क्रू में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभायी है। अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क, बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म क्रू 29 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म क्रू ने भारतीय बाजार में 57 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
Box Office ‘Crew’: क्रू सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है
Box Office ‘Crew’: फिल्म क्रू सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म क्रू नेवर्ल्डवाइड 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसने शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये और रविवार को 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह 10 दिनों में देश में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 58.50 करोड़ रुपये हो गया है। सोमवार को यह फिल्म 60 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।
Box Office ‘Crew’: तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की ‘क्रू’ साल 2024 की तीसरी हिट फिल्म साबित हो चुकी है। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 10 दिनों में जहां देश में 58 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है।
Box Office ‘Crew’: यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब का हिस्सा है
इस हाइस्ट-कॉमेडी फिल्म की कमाई में शनिवार और रविवार को बीते शुक्रवार के मुकाबले 40-45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, अजय देवगन और आर. माधवन की ‘शैतान’ एक महीने पुरानी होकर भी अपना जादू दिखा रही है।
Box Office ‘Crew’: यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब का हिस्सा है। बॉक्स ऑफिस पर रविवार को ‘क्रू’ के शोज में अच्छी-खासी भीड़ दिखी। औसतन 25% सीटों पर दर्शक नजर आए। इस वक्त कंपीटिशन की भी कमी है, जिसका फायदा ‘क्रू’ और ‘शैतान’ को सबसे ज्यादा मिल रहा है।
‘बड़े मियां छोटे मियां’ 11 अप्रैल को रिलीज होगी
Box Office ‘Crew’: इस बीच ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज में थोड़ा बदलाव किया गया है। दोनों ही फिल्में अब 10 अप्रैल की बजाय 11 अप्रैल को रिलीज होंगी, जबकि 10 अप्रैल को शाम 6 बजे से दोनों फिल्मों के प्रीव्यू शोज होंगे। इस कारण अब पहले से चली आ रही फिल्मों की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आएगी। जबकि 11 अप्रैल को ईद के मौके पर कमाई की असली रेस शुरू होगी।
रायपुर: Road Safety Awareness Program: रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर...
रायपुर, 31 अक्टूबर: Bachpan Mera Adhikar Vishesh Saksharta Karyakram: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा बचपन मेरा अधिकार विशेष साक्षरता कार्यक्रम – सुरक्षित...
रायपुर.1 नवंबर: Minister Mandaviya at Rajya Utsava: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण...
रायपुर, 01 नवम्बर: Shilpgram at Rajya Utsav: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा राज्योत्सव मैदान नवा रायपुर में...